वैभव सूर्यवंशी नहीं, यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, स्टार्क की पहली ही गेंद पर हो गई ‘अनहोनी’

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शानदार आगाज किया. इस छक्के के साथ ही यशस्वी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

Yashasvi Jaiswal vs mitchell starc
1 / 6
Yashasvi Jaiswal vs mitchell starc

IPL 2026 RR vs DC, Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का स्वागत छक्के के साथ किया. यशस्वी ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस छक्के के साथ यशस्वी ने विराट कोहली के खास क्लब में एंट्री कर ली है.  

विज्ञापन

यशस्वी ने स्टार्क की पहली गेंद पर जड़ा छक्का

यशस्वी ने स्टार्क की पहली गेंद पर जड़ा छक्का2 / 6

DC के खिलाफ राजस्थान की पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर धमाकेदार आगाज किया. यशस्वी ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर शानदार शॉट खेला. हालांकि, वह बड़ी पारी खेल पाए और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. यस्शवी उसी ओवर की तीसरी गेंद पर स्टार्क को कैच दे बैठे.

विज्ञापन

IPL में मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज

IPL में मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज3 / 6

इस छक्के के साथ यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले नमन ओझा, विराट कोहली, फिल साल्ट और प्रियांश आर्या यह कारनामा कर चुके हैं. यह कारनामा सबसे पहले नमन ओझा ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए KKR के ब्रैड हॉज के खिलाफ किया था.

विराट कोहली ने 2019 में किया था ऐसा

विराट कोहली ने 2019 में किया था ऐसा4 / 6

इसके बाद विराट कोहली ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के वरुण एरोन की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. वहीं, 2024 में KKR की ओर से खेलते हुए फिल साल्ट ने नुवान तुषारा की पहली गेंद पर छक्का जड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई थी. वहीं, अब यशस्वी ने इस खास क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

विज्ञापन

जायसवाल ने चौथी बार किया ये कारनामा

जायसवाल ने चौथी बार किया ये कारनामा5 / 6

खास बात यह है कि जायसवाल ने चौथी बार आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इस मामले में वह सबसे आगे हैं, जबकि प्रियांश आर्या दो बार यह उपलब्धि हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल साल्ट और संजू सैमसन ने 1-1 छक्के जड़े.

IPL 2026 में जायसवाल का प्रदर्शन

IPL 2026 में जायसवाल का प्रदर्शन6 / 6

इस सीजन में जायसवाल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 10 मैचों में 39 की औसत से 312 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. इस मैच में सबकी नजरें वैभव सर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी थी, लेकिन जायसवाल ने स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन