PSL 2025: 0,1,2... मजाक बनकर रह गए बाबर आजम, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई लताड़

PSL 2025: बाबज आजम पीएसएल 2025 में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। अभी तक 3 मैचों में बाबर महज 3 रन ही बना पाए हैं। सोशल मीडिया पर अब बाबर का जमकर मजाक बन रहा है।

PSL 2025 Babar Azam

PSL 2025 Babar Azam

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में बीती रात मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जाल्मी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान की टीम को अस सीजन की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बाबर आजम की टीम ने पीएसएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन टीम की जीत में कप्तान बाबर ने बल्ले से कोई योगदान नहीं दिया। इस सीजन बाबर लगातर तीसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बाबर को लताड़ लगा रहे हैं।

विज्ञापन

3 मैचों में महज 3 रन

पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम पीएसएल 2025 में लगातार फिसड्डी साबित हो रहे हैं। मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ बाबर ने 5 गेंद खेलकर महज 2 रन बनाए थे। अभी तक तीन मैचों में उनके बल्ले से महज 3 ही रन निकले हैं। पहले मैच में बाबर 0, दूसरे मैच में 1 और तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद बाबर पर काफी सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी बाबर की जमकर क्लास लगाई जा रही है।

विज्ञापन

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा पीएसएल 2040 में बाबर लगाएंगे दोहरा शतक। दूसरे यूजर ने लिखा निश्चित रूप से वह अपने 50वें मैच में अर्धशतक बनाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा अगले मैच में 3 रन बनाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पेशावर जाल्मी ने दर्ज की पीएसएल की सबसे बड़ी जीत

बीती रात बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने मुल्तान सुल्तान्स को 120 रन से करारी शिकस्त दी। पीएसएल के इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत है, आजतक कोई भी टीम पीएसएल में इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर ने 20 ओवर में 227 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की टीम 107 रन पर ही ढेर हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ