PSL 2024,Babar Azam Score Century In Front of Mother : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ आतिशी पारी खेली। इस पारी की खास बात यह थी कि बाबर आजम ने पहली बार मैदान पर उनकी मां के सामने कोई शतक लगाया था। बता दें कि बाबर आजम की मां पहली बार उनका मैच देखने मैदान पर पहुंची थीं। मैच के बाद खुद बाबर आजम ने बताया कि उनकी मां पहली बार उनका मैच देखने मैदान पर आईं हैं। जिसके बाद यह उनके करियर का बेहद खास शतक भी है। बता दें कि बाबर आजम ने सोमवार को खेले गए मैच में 63 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली थी।
मां को लेकर बाबर ने कही यह बात
बाबर आजम इस समय पेशावर जाल्मी की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं वह इस लीग में कमाल की फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बाबर आजम पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस्लामाबाद जाल्मी के खिलाफ जीत के बाद बाबर आजम ने कहा कि मेरी मां पहली बार मेरा मैच देखने के लिए मैदान पर आईं हैं। जिसे देखने के बाद मैं काफी खुश हूं। बाबर ने आगे कहा कि वह हमेशा मेरा मैच घर पर ही देखा करती हैं। पर उनके सामने शतक लगाना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। बाबर ने आगे कहा कि यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ शतक है।
ये भी पढ़ें- Mumbai की टीम ने रचा इतिहास, नंबर 10 और 11 के खिलाड़ी ने खेली शतकीय पारी
बाबर के स्ट्राइक रेट पर उठते रहे हैं सवाल
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर अकसर सवाल उठते रहे हैं। पर उन्होंने इस्लामाबाद के खिलाफ यह शतक लगाकर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। बाबर ने 63 गेदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए थे। बाबर की इस पारी में 14 चौके और 2 सिक्स शामिल थे। उनकी इस पारी की खास बात यह थी कि बाबर आजम ने यह शतक 176.19 के स्ट्राइक रेट से बनाया था। जिसके बाद उनके बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले आलोचकों का भी यह स्ट्राइक रेट देखने के बाद मुंह बंद हो गया है और वह भी बाबर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, सामने आई बड़ी वजह
पेशावर जाल्मी ने जीता मैच
पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के शतक की बदौलत 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इस्लाबाद यूनाइटेड ने भी कॉलिन मुनरो के 71 रन और आजम खान 30 गेंदों पर 75 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बनाए थे और 8 रन से यह मैच गंवा दिय। बाबर आजम को शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines