IPL 2024 RCB Fans in all across the world Spotted in Pakistan During PSL 2024

IPL 2024: 'ये जलवा है आरसीबी का', पाकिस्तान में भी RCB का क्रेज, PSL के दौरान स्टेडियम में दिखे फैन

IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरू होने में करीब एक महीने का समय है, लेकिन इससे पहले ही आरसीबी का जलवा दिखने लगा है। भारत तो छोड़िए, पाकिस्तान में भी आरसीबी का जलवा दिखने लगा है। पीएसएल 2024 के दौरान पाकिस्तान में आरसीबी के फैन नजर आए हैं।

IPL 2024: आईपीएल में अगर किसी टीम को लेकर सबसे अधिक क्रेज देखने को मिलता है, तो वह आरसीबी की टीम है। आरसीबी भले ही आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह टीम सबसे अधिक सुर्खियां बटोरती है। आरसीबी की टीम पर रील्स की भी भरमार होती है। टूर्नामेंट में जिस दिन आरसीबी का मैच होता है, उस दिन पूरा स्टेडियम आरसीबी की आवाज से गूंज उठता है। इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि डब्ल्यूपीएल में आरसीबी बनाम यूपी के बीच मैच के दौरान जब आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना टॉस के लिए पहुंचीं, तो पूरा स्टेडियम आरसीबी के नाम से गूंजने लगा था। इस कड़ी में आरसीबी के क्रेज का एक और नमूना देखने को मिला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरसीबी का क्रेज पीएसएल के दौरान भी देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आरसीबी का क्रेज

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है। आरसीबी फैंस भी एक बार फिर से पूरी शिद्दत के साथ अपनी टीम को समर्थन करने के लिए तैयार हैं। विराट की टीम भले ही आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन इस टीम के फैंस में जितना जोश और जुनुन देखने को मिलता है, यह आश्चर्यजनक है। भारत में आईपीएल का तो पाकिस्तान में पीएसएल का क्रेज है। पाकिस्तान में पीएसएल 2024 का दौर जारी है। इस कड़ी में बीते दिन पीएसएल के एक मैच के दौरान स्टेडियम में आरसीबी फैन को देखा गया है। फैन आरसीबी की जर्सी पहनकर अपनी टीम को सपोर्ट करते देखे गए हैं।

विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ आरसीबी का फैन

आरसीबी टीम का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि एक ऐसे देश में भी देखा जा रहा है, जहां के खिलाड़ी आईपीएल खेलते भी नहीं हैं। पाकिस्तान में पीएसएल मैच के दौरान कैमरे ने आरसीबी फैन पर फोकस कर लिया। फिर क्या था, देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आरसीबी के फैन इस पोस्ट की खूब सराहना कर रहे हैं और इस पर जमकर मीम्स भी बना रहे हैं। आरसीबी फैन ने पाकिस्तान में भी अपनी टीम की जर्सी पहनकर उसे समर्थन दिया, यह खबर सुर्खियों में आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल 2024 का पहला मैच आरसीबी का

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। खास बात है कि लीग के पहले मैच में ही आरसीबी के फैन की भीड़ उमड़ने वाली है। लीग के पहले मैच में विराट कोहली की टीम आरसीबी और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने दिखेगी। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ