एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के LIVE प्रसारण पर लटकी तलवार, केंद्र सरकार से की गई देशहित में 'गंभीर' अपील!

India vs Pakistan: भारत पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मैच के लाइव प्रसारण पर पाबंदी लगाने के लिए पत्र लिखा गया है।

cricket News (41)

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में 8 देश भाग लेंगे, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी हैं। दोनों देशों के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। हालांकि अब इस मुकाबले के लाइव प्रसारण पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत-पाकिस्तान मैच के सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान मैच के लाइव प्रसारण पर लटकी तलवार

भारत पाकिस्तान मैच के लाइव प्रसारण को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मैं आपको गहरी पीड़ा और चिंता के साथ लिख रही हूं, न केवल एक संसद सदस्य के रूप में, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी, जो अभी भी इस साल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में जानमाल के नुकसान का गम भूल नहीं पाया है। इस हमले के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो एक आतंकवाद-रोधी अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद के निरंतर प्रायोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराना था। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का संदेश लेकर एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गया था, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन भारत सरकार का क्रिकेट मैचों के आयोजन का यह निर्णय मुझे और मेरी अंतरात्मा को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

विज्ञापन

संसद में भी उठाया था सवाल

पत्र लिखने से पहले प्रियंका ने केंद्रीय गृह मंत्री से संसद में अपील की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला नहीं होना चाहिए। अगर गृहमंत्री चाहें तो वह आईसीसी चेयरमैन को एक कॉल के जरिए ही इस मुकाबले को रद्द कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ