ओलंपिक स्टार को टक्कर देने कोर्ट में उतरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सामने आई तस्वीर

President of India के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कल रात कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। इस तस्वीर ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। लोग सोशल मीडिया पर जारी इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

President of India

President of India

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति भवन से आमतौर पर शपथ समारोह या पुरस्कार समारोह की तस्वीरें हीं सामने आती हैं। लेकिन पहली बार राष्ट्रपति भवन से ऐसी दिलचस्प तस्वीर सामने आई है जो खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो को फोटो ऑफ द डे बता रहे हैं। जो भी इस फोटो को देख रहा है वो राष्ट्रपति के अनोखे अंदाज को खूब पसंद कर रहा है।

विज्ञापन

क्या है तस्वीर में

सोशल मीडिया पर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से ये फोटो जारी की गई है। इस फोटो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओलंपिक मेडल विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में राष्ट्रपति शॉट खेलते हुए भी नजर आ रही हैं। बैडमिंटन कोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग भी थे, जिन्होंने राष्ट्रपति और ओलंपिक स्टार के बीच हुए इस मैच को देखा।

विज्ञापन

तस्वीर के साथ क्या लिखा कैप्शन

सोशल मीडिया पर जारी की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया कि ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

विज्ञापन

इसलिए राष्ट्रपति भवन पहुंची साइना

तस्वीर के कैप्शन में बताया गया कि साइना नेहवाल गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान में शामिल होंगी। इसमें वह दर्शकों से बातचीत भी करेंगी। ये कार्यक्रम पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’के शृंखला के रूप में हो रहा है। साइना नेहवाल भी पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी हैं।

विज्ञापन

ओलंपिक में पदक जीत चुकी हैं साइना

साइना नेहवाल बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ