Big Bash League in India: भारत में क्रिकेट को खासा पसंद किया जाता है. इस देश में क्रिकेट के आगे सभी खेल फीके पड़ जाते हैं. अब भारत में बिग बैश लीग का रोमांच देखने को मिलने वाला है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सिडनी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत में पहले बिग बैश लीग मैच की घोषणा कर सकते हैं. बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग मैच भारत में आयोजित करने की डील कर चुके हैं.
भारत में होंगे बिग बैश लीग के मुकाबले
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच अंतिम समझौते के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट मैच भारत में खेला जाने वाला इतिहास का पहला मुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं थम रहा विराट कोहली के साथी का बल्ला
खबरों की मानें तो पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत में होने वाले बिग बैश लीग की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कई महीनों से इस पर विचार कर रहा था. फरवरी में, वरिष्ठ अधिकारी फिल रिग्बी और मार्गोट हार्ले ने भारत आकर मए चिदंबरम स्टेडियम में सुविधाओं का निरीक्षण भी किया था. भारतीय फैंस बिग बैश लीग का इंतजार भारत में बेसब्री के साथ कर रहे हैं. भारत में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है. इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान
पर्थ स्कोचर्स ने जीता था खिताब
बिग बैश लीग फाइनल 2025-26 में भिड़ंत सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच हुई थी. फाइनल मैच में सिडनी ने 132 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पर्थ ने 17.3 ओवर में 133/4 रन बनाकर 6 विकेट से खिताबी मैच जीता था. पर्थ की ओर से मार्श ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा फिन एलन ने 22 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
43 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
48 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines