भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. कुल 16 खिलाड़ियों को दल में जगह मिली है. कई नए खिलाड़ियों को भी टीम में मौका मिला है.

Cricket News - 2026-07-03T175622.569
1 / 6

फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 1 जुलाई को पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाना है. टी-20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम ने अपने दल का ऐलान पहले ही कर दिया है, जबकि इंग्लैंड ने 3 जुलाई को अपने दल का ऐलान किया है. Image Credit: X  

विज्ञापन

इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान2 / 6

इंग्लैंड ने अपने दल में 16 खिलाड़ियों को जगह दी है. ससेक्स के अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा टीम में जोश टंग को भी मौका मिला है. उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए वनडे में डेब्यू नहीं किया है. Image Credit: X

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी3 / 6

वनडे टीम में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद की भी वापसी हुई है. दोनों इंग्लैंड के लिए अहम खिलाड़ी हैं. हैरी ब्रूक को कप्तानी मिली है. उनके अलावा रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. Image Credit: X

14 जुलाई से सीरीज का आगाज

14 जुलाई से सीरीज का आगाज4 / 6

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. Image Credit:X

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वाड

इंग्लैंड का स्क्वाड5 / 6

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जेकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग. Image Credit:X

भारत का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड6 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली * , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार. Image Credit:X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन