श्रीलंका में नहीं थम रहा विराट कोहली के साथी का बल्ला, फिर जड़ा धांसू अर्धशतक

विराट कोहली के साथी खिलाड़ी ने श्रीलंका की धर्ती पर बैक टू बैक दो अर्धशतक ठोककर टीम इंडिया के लिए दावा ठोक दिया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धांसू अर्धशतक जमाया है.

Cricket News - 2026-07-03T164456.401
1 / 6

IND A vs SL A: भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका A टीम के खिलाफ 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रही है. 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन श्रीलंका ने अपने नाम किया था. वहीं, दूसरे दिन भारतीय टीम ने वापसी कर ली. इस मैच में विराट कोहली के साथी खिलाड़ी का बल्ला खूब चल रहा है. Image Credit: AI  

विज्ञापन

कोहली के साथी ने जड़ा धांसू अर्धशतक

कोहली के साथी ने जड़ा धांसू अर्धशतक2 / 6

विराट कोहली के साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका में कमाल कर दिया. उन्होंने बैक टू बैक दो अर्धशतक अपने नाम कर लिए हैं. पहले मैच में भी पडिक्कल ने अर्धशतक जमाया था. पडिक्कल और कोहली एक साथ आरसीबी के लिए खेलते हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

51 रनों की पारी खेलकर नाबाद

51 रनों की पारी खेलकर नाबाद3 / 6

दूसरे मैच की पहली पारी में पडिक्कल ने अब तक 72 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेल दी है. उन्होंने 7 चौके भी अब तक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और चारों दिशा में खुलकर शॉट खेला. Image Credit: X

पिछले मैच में भी ठोका था अर्धशतक

पिछले मैच में भी ठोका था अर्धशतक4 / 6

इससे पहले मैच में उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 12 और 67 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि इस मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था. लेकिन भारतीय टीम दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. Image Credit: X

विज्ञापन

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 366 रन

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 366 रन5 / 6

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 366 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में भारतीय टीम 40.4 ओवर में 182/1 रन बना चुकी है. पडिक्कल के अलावा साई सुदर्शन भी 123 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद हैं. सुदर्शन और पडिक्कल अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. Image Credit: X

आईपीएल 2026 में धांसू प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में धांसू प्रदर्शन6 / 6

इस सीजन आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने कमाल किया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले गए 16 मैचों की 15 पारियों में 33.14 की औसत के साथ 464 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे. पडिक्कल ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच और 2 टी-20 भी खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 90 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 में उनके बल्ले से 38 रन निकले हैं Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन