Champions Trophy 2025: पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम? PCB अधिकारी का रिएक्शन आया सामने

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

PCB official responds to reports India not travelling Pakistan Champions Trophy 2025

पाकिस्तान में खेली जानी है चैंपियंस ट्रॉफी 2025। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। हालांकि, भारतीय टीम ICC के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इस पर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन

PCB अधिकारी ने कही ये बात

भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बयान दिया है। PCB अधिकारी ने कहा, “PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान भारत के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है, अगर भारत अगले साल पाकिस्तान में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए सहमत हो।”

विज्ञापन

राजनीति आ रही आड़े

उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के बयान और बीसीसीआई के बयान अलग-अलग हैं। इससे साफ पता चलता है कि अगर बात क्रिकेट की है तो खिलाड़ी इच्छुक हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह भारत का राजनीतिक नेतृत्व है जो हर बार रास्ता रोकता है।” बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि PCB न केवल चैंपियंस ट्रॉफी, बल्कि द्विपक्षीय सीरीज के लिए भी भारत की मेजबानी में दिलचस्पी रखता है। इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “द्विपक्षीय सीरीज भूल जाइए। टीम इंडिया शायद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भी नहीं जाएगी।”

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिए थे संकेत

हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए थे कि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था, “मैं पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हूं। हम आईसीसी टूर्नामेंट में उनके साथ खेलते हैं। दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला होगा। मुझे किसी और चीज की चिंता नहीं है। मैं बस बल्ले और गेंद के बीच अच्छी लड़ाई चाहता हूं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ