एक्शन मोड में PCB, रिजवान की कप्तानी पर लटकी तलवार, इस खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौरे से ही पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है। टीम को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

BeFunky-collage - 2025-03-02T134804.925
विज्ञापन

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। टीम को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ मैच का परिणाम भी बारिश की वजह से नहीं आ सका था। इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टीम में कई बड़े बदलाव कर सकता है।

रिजवान से छीन सकती है कप्तानी

Criket Pakistan के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जल्द ही टी20 टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड टीम में बदलाव करने के मूड में है और शादाब खान को नया कप्तान बनाया जा सकता है। मोहम्मद रिजवान को हाल ही में पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन टीम के हालिया प्रदर्शन से बोर्ड संतुष्ट नहीं है। PCB टीम में नई ऊर्जा लाने के लिए नेतृत्व में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।

Advertisment

 


शादाब खान इससे पहले भी पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर बोर्ड में विश्वास है। उनके पास PSL में कप्तानी का अनुभव भी है, जो उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

पाकिस्तान टीम में हो सकते हैं कई बदलाव

आने वाले कुछ हफ्तों में न केवल रिजवान की कप्तानी, बल्कि पाकिस्तानी टीम में भी कई अन्य बदलाव होने की उम्मीद है। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान टीम के मौजूदा मुख्य कोच आकिब जावेद को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि पीसीबी उनका अनुबंध बढ़ाने को तैयार नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं थे और वे टीम में नई ऊर्जा शामिल करने के लिए अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर करने को भी तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए मिल सकता है इन खिलाड़ियों को मौका

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने भी होनहार युवा खिलाड़ियों की लिस्ट बताई हैं, जिन्हें आगामी सीरीज के लिए मौका मिल सकता है। उनकी सिफारिशों में हसन नवाज, अली रजा, अब्दुल समद, आकिफ जावेद और खुवाजा नफे शामिल हैं। इसके अलावा उनका मानना ​​है कि ऑलराउंडर शादाब खान टी20I टीम की कप्तानी करनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ