लगातार हार झेल रही पाकिस्तान टीम की हालत खस्ता, सूरत बदलने के लिए PCB ने उठाया बड़ा कदम

Pakistan Cricket Team: पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी है। टीम की सूरत बदलने के लिए अब पीसीबी ने बड़ा फैसला लिया है।

Pakistan cricket team

Pakistan cricket team

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। टीम को एक के बाद एक लगातार हार झेलनी पड़ रही है। टीम पहले टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत जैसी टीमों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम का यहां बोरिया बिस्तर पहले राउंड में ही बंध गया था। टीम की हालत जस की तस रही और रही सही कसर बांग्लादेश ने पूरी कर दी, जहीं पड़ोसी देश ने पाकिस्तान को उन्हीं की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह पीट दिया।

विज्ञापन

टीम की ऐसी हालत देखकर कप्तान बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम की सूरत बदलने के लिए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में पीसीबी ने लाहौर में सोमवार को एक स्थानीय होटल में स्पेशल कैम्प रखा है। इस कैम्प का उद्देश्य पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर एक स्पष्ट राय रखनी है। बोर्ड ने बताया है कि इस कैम्प में टीम के नौ बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: चेन्नई में रविंद्र जडेजा ने गेंद-बल्ले से किया बड़ा काम, इस मामले में निकल गए सबसे आगे

कैम्प में शामिल होंगे ये 9 बड़े खिलाड़ी

विज्ञापन

कैम्प में जो खिलाड़ी शामिल होंगे, उनमें पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान बाबर आजम, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद शामिल हैं। कैम्प में पूरा कोचिंग स्टाफ भी शामिल होगा, जिनमें हेड कोच जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन, असिस्टेंट कोच अजहर महमूद और हाई परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट डेविड रीड शामिल हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान का आगामी शेड्यूल

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में दो टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हो गया था। टीम के सामने अब इंग्लैंड की चुनौती होगी, जो तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए 2 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचने वाली है। यह सीरीज 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 नवंबर से 19 नवंबर के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ