PBKS vs SRH Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 23वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत पर होगी। दोनों ही टीमें ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। ऐसे में शिखर धवन और पैट कमिंस के हौसले बुलंद होंगे।
हैदराबाद ने जीते 14 मुकाबले
PBKS और SRH के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो SRH कहीं ताकतवर नजर आती है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 21 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान पंजाब ने सिर्फ 7 ही मैच जीते हैं, वहीं हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 मैच जीते हैं। दूसरी ओर पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 4 और चेज करते हुए 3 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है।
पिछले 5 मैचों में प्रदर्शन
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में हैदराबाद ने 2 और पंजाब ने 2 पर कब्जा जमाया है। PBKS और SRH के बीच के बीच मुकाबलों में पंजाब का सर्वाधिक स्कोर 211 रन और लोएस्ट स्कोर 119 रन है। इसके अलावा हैदराबाद का हाइएस्ट टोटल 212 रन और लोएस्ट टोटल 114 रन है। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 1 ही मैच खेला गया है। IPL 2024 के इस दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल अगले मैच में रचेंगे इतिहास! बस करने होंगे इतने शिकार
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के साथ भारत में हुआ था कैसा बर्ताव? बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: LSG vs GT: ‘अब स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाएगा…’, गुजरात के खिलाफ स्लो खेलने के बाद बोले Rahul
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines