PBKS vs RR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 27वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह भिड़ंत चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में होगी। टूर्नामेंट में अब तक RR का प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को 5 में से 2 ही मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं, ऐसे में दोनों कप्तानों की कोशिश हर हाल में इस मुकाबले को जीतने पर होगी।
लियाम की हो सकती है वापसी
पंजाब किंग्स की टीम में फिलहाल एक खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होने के कारण आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर टीम में वापसी कर सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स सिर्फ 2 रन से हारी थी। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि 2 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पिछले मैच में दोनों प्लेयर्स ने उम्दा प्रदर्शन किया था।
यशस्वी की फॉर्म चिंता का विषय
राजस्थान रॉयल्स के संदीप शर्मा चोट के कारण बाहर थे, लेकिन अगले मैच में उनकी वापसी हो सकती है। पिछले मैच में कुलदीप सेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी, लेकिन उनका 19वां ओवर महंगा रहा था। हालांकि PBKS के खिलाफ इस तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है। यशस्वी जायसवाल की खराब फॉर्म RR के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने 5 मुकाबलों में 12.60 की औसत और 136.95 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन रहा है। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन गेंद से ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल।
इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोश बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: केसव महाराज
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे विराट कोहली, रिपोर्ट में हुआ खुलासा!
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित कप्तान… कार्तिक फिनिशर…,कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines