
जिसे Team India ने 'निकाला', उसने IPL 2024 में तहलका मचा डाला! पिता काटते हैं बाल...बेटा कर रहा कमाल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
IPL 2024 kuldeep Sen Playing Rajasthan Royals : जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में कुलदीप सेन का तूफान आया। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया । कुलदीप ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। शुभमन गिल ,साई सुदर्शन और मैथ्यू वेड को आउट किया।
बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप सेन टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं। साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप सेन ने डेब्यू किया था। अभी तक कुलदीप ने भारत के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, उसके बाद कुलदीप सेन को टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में अपने स्क्वाड में सिर्फ 20 लाख रुपए में शामिल किया था। बता दें कुलदीप के पिता नाई का काम करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: