PBKS vs RR: IPL 2024 के 27वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मैच में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान का इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मैच जीते हैं और RR पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर PBKS को 5 में से सिर्फ 2 मुकाबलों में ही सफलता मिली है। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है।
शिखर धवन हुए चोटिल
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले को नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में रोवमैन पॉवेल और तनुष कोटियन को मौका मिला है। तनुष कोटियन का यह डेब्यू मैच है। दूसरी ओर पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन चोटिल हैं। ऐसे में सैम करन पंजाब की कमान संभाल रहे हैं। वहीं जितेश शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आंकड़ों में राजस्थान मजबूत
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों को देखें तो RR मजबूत नजर आती है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 26 मैच खेले गए हैं। इस दौरान RR ने 15 मुकाबले जीते हैं। साथ ही PBKS को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो RR ने 3 मैच जीते हैं, वहीं पंजाब के खाते में 2 जीत आई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक।
ये भी पढ़ें: क्या वानखेड़े में अपना आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni? इसी मैदान पर लगाया था विश्व कप का विनिंग सिक्स
ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: कोलकाता के खिलाफ मैच में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी लखनऊ, जान लीजिए क्या
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया पांचवां विकेट, श्रेयस अय्यर भी हो गए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines