PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

PBKS vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की अपनी चौथी दर्ज की. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई की टीम ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

IPL 2026, PBKS vs MI

IPL 2026, PBKS vs MI

IPL 2026, Punjab Kings vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि शेफेरन रडरफोर्ड ने 21 गेंदों पर 20 रन और विल जैक्स ने 10 गेंदों पर नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. वहीं, पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए.. उनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 38 रन और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके, जबकि कार्बिन बॉश और राज बाबा ने 1-1 विकेट लिया. यह मुंबई की इस सीजन 12 मैचों में चौथी जीत रही, जबकि पंजाब को 12 मैचों में लगातार 5वीं हार मिली. मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और इस हार से पंजाब की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, पंजाब की टीम 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 48 रन बनाए, जबकि शेफेरन रडरफोर्ड ने 20 रन और विल जैक्स ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. वहीं, पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया. यह मुंबई की इस सीजन चौथी जीत रही, जबकि पंजाब को लगातार 5वीं हार मिली.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को चाहिए 12 गेंदों पर 28 रन

मुंबई ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत है. फिलहाल तिलक वर्मा 62 रन और विल जैक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. तिलक ने 25 गेंदों पर छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की तीसरी गेंदपर मुंबई को शेफेरन रदरफोर्ड के रूप में चौथा झटका लगा. रदरफोर्ड 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर अज़मतुल्लाह उमरज़ई की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है.

PBKS vs MI Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. मुंबई का स्कोर 129/3 है. तिलक 19 गेंदों में 31 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है.

PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा से उम्मीदें

तिलक वर्मा से खासा उम्मीदें हैं. तिलक आज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 16 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुंबई को जीत के लिए 33 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है. तिलक वर्मा मुबंई की बड़ी उम्मीद हैं.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा. रोहित 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप दूसरा झटका लगा. नमन 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर मार्को यानसेन का शिकार बने. 8.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन है.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

7वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को रयान रिकेल्टन के रूप में पहला झटका लगा. रिकेल्टन 23 गेंदों पर 48 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरज़ई की गेंद पर आउट हो गए. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 59 रन

मुंबई ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 59 रन बना लिए हैं. फिलहाल रयान रिकेल्टन 48 रन और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs MI Live Score: 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 28/0

मुंबई ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 28 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 4 रन और रयान रिकेल्टन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

PBKS vs MI Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने दिया 201 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 38 रन और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके, जबकि कार्बिन बॉश और राज बाबा ने 1-1 विकेट लिया.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब का 8वां विकेट गिरा

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब का 8वां विकेट गिरा. अजमतुल्लाह उमरजई 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 166 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब का 7वां विकेट गिरा

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब ने मार्को यानसेन के रूप में अपना 7वां विकेट गंवा दिया. यानसेन सिर्फ 2 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 7 विकेट पर 147 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका

15वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को शशांक सिंह के रूप में छठा झटका लगा. शशांक सिर्फ 2 रन बनाकर कोर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 115 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को सुर्यांश शेगडे के रूप में 5वां झटका लगा. सुर्यांश सिर्फ 8 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 128 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा चौथा झटका

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा. कोनोली 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर राज बाबा अंगद की गेंद पर आउट हुए. 12.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

12वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा. अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में दूसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 32 गेंदों पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने 10 ओवर में बनाए 89 रन

पंजाब किंग्स ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 42 रन और कूपर कोनोली 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

पंजाब ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 27 रन और कूपर कोनोली एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को प्रियांश आर्या को पहला झटका लगा. प्रियांश 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए.

PBKS vs MI Live Score: 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 16/0

पंजाब किंग्स ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 16 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रियांश आर्या 7 रम और प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

PBKS vs MI Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट.

पंजाब किंग्स: विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हुए हैं.

PBKS vs MI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

PBKS vs MI मैच के लिए अब से थोड़ी ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. धर्मशाला में फिलहाल मौसम साफ है और टॉस समय पर होने की पूरी उम्मीद है. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

PBKS vs MI Live Score: जसप्रीत बुमराह करेंगे मुंबई की कप्तानी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

🚨 JASPRIT BUMRAH WILL LEAD MUMBAI INDIANS TODAY vs PBKS 🚨 pic.twitter.com/NJjuI6KYyB
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 14, 2026

PBKS vs MI Live Score: रद्द हुआ मुकाबला तो किसे होगा नुकसान?

अगर बारिश खेल में बाधा डालती है और मैच रद्द होता है तो मुंबई इंडियंस पर उसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. लेकिन पंजाब किंग्स के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें इस मुकाबले पर काफी हद तक टिकी हैं.

PBKS vs MI Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

PBKS vs MI मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. धर्मशाला में मुकाबले से एक दिन पहले बारिश देखने को मिली थी और मैच वाले दिन दोपहर में भी बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, मैच के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर/अश्वनी कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर – विल जैक्स.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्युसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर – सूर्यांश शेडगे.

PBKS vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या पर संशय बरकरार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की उपलब्धता को लेकर बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक अभी तक मुंबई इंडियंस टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं, ऐसे में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स के लिए जीत जरूरी

पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है. पंजाब की टीम ने अब तक खेले 11 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में उसे हार मिली है. एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था. टीम के पास 13 अंक हैं और टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है.

PBKS vs MI Live Score: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है MI

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो भी चुकी है. टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 8 में उसे हार मिली है. सिर्फ 6 अंक के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.

PBKS vs MI Live Score: किसका पलड़ा भारी?

पंजाब किग्ंस और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला कड़ी टक्कर का रहा है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 18 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि मुंबई को 17 बार जीत मिली है. हालांकि, इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब ने बाजी मारी थी. धर्मशाला में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं और 2013 में खेले गए उस मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी.

PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की टीम

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

PBKS vs MI Live Score: आज पंजाब के सामने मुंबई की चुनौती

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में आज (14 मई) पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी. यह मैच धर्मशाला के मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से पंजाब के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है. मुंबई की टीम भले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई है, लेकिन वह पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ