PBKS vs GT Playing 11: IPL 2024 के 37वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने लीग में अब तक 7 मैच खेले हैं और 2 में ही जीत दर्ज की है। दूसरी ओर गुजरात ने 7 में से 3 मैच जीते हैं। ऐसे में अगले मैच में दोनों टीमों की कोशिश अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, स्पेसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।
पिच और मौसम का हाल
मोहाली का महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है। 18 अप्रैल को इस मैदान पर पंजाब का मुकाबला मुंबई से हुआ। मुंबई ने 20 ओवरों में 192/7 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब जीत के काफी करीब पहुंच गई थी। मौसम की बात करें तो मोहाली में शाम का तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आर्द्रता लगभग 31% रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
PBKS और GT के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 4 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों ही टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2-2 जीत दर्ज की हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘हार्दिक पांड्या मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं…’, दिग्गज ने फैंस से की ये अपील
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
57 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines