कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा प्लान, मिचेल मार्श ने भरी हुंकार

T20 World Cup 2026 Australia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से पैट कमिंस बाहर हैं, जबकि जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. हालांकि अब मिचेल मार्श ने दोनों की गैरमौजूदगी पर बात की है. उन्होंने प्लान B तैयार कर लिया है.

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श

T20 World Cup 2026 Australia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका उस समया लगा, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम से पैट कमिंस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए, जबकि जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि कमिंस और हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप से पहले कमिंस और हेजलवुड की गैरमौजूदगी पर बात की है.

विज्ञापन

मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

मिचेल मार्श ने कमिंस और हेजलवुड पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि हमने कई पहलुओं को कवर कर लिया है. पैट और जोश की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जिससे हमारी टीम में काफी गहराई आई है, और जो खिलाड़ी टीम में आए हैं, वे हमारी टीम के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे जरूरत पड़ने पर मैदान में उतरकर काम करेंगे, और फिर हम परिस्थितियों के आधार पर टीमें चुनेंगे. मैथ्यू कुहनेमैन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है. हमारे पास एडम जंपा भी हैं, और फिर हमारे पास कुछ स्पिनिंग ऑलराउंडर भी हैं, जैसा कि अधिकांश टीमों में होता है.”

विज्ञापन

मार्श के बयान से साफ हो गया है कि वह पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं. उनके पास पूरा प्लान तैयार है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा.

तारीखमैचसमय (IST)स्थान (वेन्यू)
11 फरवरी, बुधवारऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
13 फरवरी, शुक्रवारऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वेसुबह 11:00 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
16 फरवरी, सोमवारऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाशाम 7:00 बजेपालेकेले स्टेडियम, कैंडी
20 फरवरी, शुक्रवारऑस्ट्रेलिया बनाम ओमानशाम 7:00 बजेपालेकेले स्टेडियम, कैंडी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ