IPL 2026, Pat Cummins: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की कप्तानी संभाल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हाल ही में खुद को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे पर अपनी भड़ास निकाली है. कमिंस ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि बढ़ती फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग्स की कमाई के चलते ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी बिग बैश लीग (BBL) छोड़कर साउथ अफ्रीका की SA20 लीग का रुख कर सकते हैं. इस रिपोर्ट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को फटकार लगाई है.
पैट कमिंस को लेकर किए जा रहे थे ये दावे
दरअसल, ‘द एज’ की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पैट कमिंस समेत कई सीनियर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2028 से जनवरी महीने में SA20 में खेलने के लिए ‘नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) लेने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की सैलरी को तेजी से बढ़ते टी20 बाजार के अनुसार नहीं बढ़ाता, तो खिलाड़ी विदेशी लीग्स को प्राथमिकता दे सकते हैं.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग्स में करीब 10 करोड़ रुपये तक कमा रहे हैं, जो मौजूदा BBL कॉन्ट्रैक्ट्स से काफी ज्यादा है. इसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर यह वेतन अंतर लगातार बढ़ता रहा, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने बड़े खिलाड़ियों को रोक पाना मुश्किल हो सकता है.
कमिंस ने दावों को बताया मनगढ़ंत
कमिंस ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट लिखने वाले पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, “SA20 के NOC और द हंड्रेड के ऑफर को लेकर मेरे बारे में जो भी लिखा गया है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत है.”
इसी के साथ कमिंस ने साफ कर दिया है कि वह बिग बैश लीग छोड़ने की कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं. वहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग से लगभग 8 करोड़ रुपये के ऑफर मिले थे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच हुआ नई टी20 लीग का ऐलान, युवराज सिंह निभाएंगे अहम भूमिका, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
कॉन्ट्रैक्ट से नाखुश ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी!
भले ही कमिंस ने BBL छोड़ने की बात से साफ इनकार कर दिया हो, लेकिन पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की सैलरी और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 क्रिकेट के भविष्य को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कई सीनियर खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट ऑफर्स से संतुष्ट नहीं थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने माना कि मौजूदा क्रिकेट बाजार में दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि खिलाड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारियों और विदेशों में मिलने वाले बड़े आकर्षक मौकों के बीच तुलना कर रहे हैं.
IPL 2026 में कमिंस का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे. उनकी जगह ईशान किशन ने कप्तानी संभाली थी. कमिंस ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और 29 रन भी बनाए हैं. उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. SRH की टीम 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा ने गेंद को करवाई तारामंडल की सैर, PBKS के खिलाफ लगाया IPL 2026 का सबसे लंबा छक्का
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
25 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines