तिलक वर्मा ने गेंद को करवाई तारामंडल की सैर, PBKS के खिलाफ लगाया IPL 2026 का सबसे लंबा छक्का

IPL 2026: पंजाब के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा ने यादगार पारी खेल मुंबई इंडियंस की टीम को जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. चहल की गेंदबाजी के दौरान उन्होंने गेंद को तारामंडल की सैर पर भेजा और आईपीएल के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा.

TILAK VERMA.jpg

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम का शानदार जीत दिलाई. तिलक ऐसे समय पर टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे जब टीम को आधे से ज्यादा रनों की दरकार थी वो भी 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की एक यादगार पारी खेली. उन्होंने इस मैच में एक ऐसा शॉट खेला जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक ने लगाया गगनचुंबी छक्का

तिलक वर्मा ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपनी पारी के दौरान एक बेहतरीन शॉट खेला. धर्मशाला के मैदान पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर तिलक ने एक शॉट खेला जिसने गेंद को तारामंडल की सैर करवा दी. चहल के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर तिलक ने सामने की तरफ हवा में शॉट खेला जो कि सीधा जाकर स्टेडियम में छत पर गिरा. इसके बाद अंपायर को मैच को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी. उनका ये सिक्स 106 मीटर का रहा. 

IPL 2026 का सबसे लंबा सिक्स

तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में सबसे लंबा सिक्स लगाने की सूची में टिम डेविड और डेविड मिलर के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं आरसीबी के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था तो वहीं दिल्ली के लिए खेलते हुए डेविड मिलर भी 106 मीटर लंबा सिक्स लगा चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान के डोनोवन फेरेरा का नाम है. उन्होंने 105 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. टॉप 5 की लिस्ट में तिलक इकलौते भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए हैं. 

विज्ञापन

तिलक की मैच विनिंग पारी

तिलक वर्मा ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 227.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 6 चौके तो वहीं 6 छक्के जड़े. उन्होंने इस मैच रन चेज को खत्म भी बेहतरीन छक्का जड़ते हुए ही किया. इसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने वाला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ