IPL 2026 के बीच हुआ नई टी20 लीग का ऐलान, युवराज सिंह निभाएंगे अहम भूमिका, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
New Cricket League: सऊदी अरब ने IPL 2026 के बीच नई क्रिकेट लीग का ऐलान कर दिया है. दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. भारतीय दिग्गज युवराज सिंह को इस लीग में अहम जिम्मेदारी मिली है.

New Cricket League: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस IPL 2026 में व्यस्त हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है और इस टूर्नामेंट से करोड़ों रुपयों की कमाई होती है. IPL के बाद अलग-अलग देशों ने अपनी-अपनी लीग शुरू की और कुछ लीगें बेहद सफल भी रही हैं. अब IPL 2026 के बीच एक नई टी20 लीग की शुरुआत का ऐलान देखने को मिल चुका है. इसमें कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के भी खेलने की संभावना जताई जा रही है.
नई लीग का हुआ ऐलान
2 / 6सऊदी अरब अब क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है. 14 मई को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (SACF) ने नई टी20 लीग शुरू करने का ऐलान किया. इस खास क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम 'ड्यून्स टी20 लीग' रहने वाला है.
कब शुरू होगा यह टूर्नामेंट?
3 / 6सऊदी अरब की यह क्रिकेट लीग अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है. कैरिबियन प्रीमियर लीग 2026 और कनाडा सुपर 60 के समाप्त होने के बाद इस टूर्नामेंट को शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है. इस दौरान टी20 क्रिकेट खेलने वाले कई खिलाड़ी उपलब्ध रहते हैं.
ड्यून्स टी20 लीग में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?
4 / 6ड्यून्स टी20 लीग में कुल मिलाकर 6 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले पश्चिमी सऊदी अरब में होंगे. बताया जा रहा है कि लीग में हिस्सा लेने वाले टॉप खिलाड़ियों को 100,000 USD तक मिलेंगे और कई बड़े प्लेयर्स यहां खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.
युवराज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
5 / 6ड्यून्स टी20 लीग में युवराज सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. वो लीग के ब्रांड एम्बेसडर रहने वाले हैं. युवराज क्रिकेट इतिहास के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और उनके आने से कई सारे फैंस का ध्यान इस क्रिकेट लीग की ओर जाएगा.
क्या भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
6 / 6BCCI किसी भी एक्टिव अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेटर्स को IPL छोड़कर अन्य क्रिकेट लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल सकते हैं. दिनेश कार्तिक पहले SA20 खेल चुके हैं, वहीं आर अश्विन अब ETPL में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में ड्यून्स टी20 लीग में भी कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर खेल सकते हैं.