सिडनी में हुए आतंकी हमले पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, लोगों से की खास अपील

Pat Cummins: 14 दिसंबर को सिडनी में आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई मासूम लोगों की जान गई. इस हमले की निंदा ऑस्ट्रेलिया जगत के कई दिग्गजों ने की है. अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान सामने आया है. उन्होंने लोगों से खास अपील भी की है.

पैट कमिंस ने सिडनी आतंकी हमले पर दिया बयान

पैट कमिंस ने सिडनी आतंकी हमले पर दिया बयान

विज्ञापन

Pat Cummins: 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 16 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये घटना रविवार रात को ‘चानुका बाय द सी’ कार्यक्रम के दौरान घटी. आतंकवादियों ने सिडनी के बोंडी बीच को अपना निशाना बनाया और गोलियों की बौछार कर मासूम लोगों की जान ले ली. अब इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बड़ा बयान दिया है.

पैट कमिंस का बड़ा बयान आया सामने

सिडनी में हुए आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कल रात बोंडी में हुई भयावह घटना से मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों, बोंडी के लोगों और यहूदी समुदाय के साथ हैं. यदि आप कर सकते हैं, तो कृपया रक्तदान करने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें.

Advertisment

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बच सके, जो अस्पताल में भर्ती हैं. इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी हमले की निंदा की. बयान में कहा गया कि बॉन्डी बीच पर हुई दुखद घटना से हम स्तब्ध हैं. इस बेहद दुखद समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके मित्रों और परिवारों, यहूदी समुदाय और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ हैं.

यहूदी समुदाय को बनाया गया निशाना

न्यू साउथ वेल्स ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में सिडनी के यहूदी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया था और इसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी हमला करार दिया गया है. पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भी हमले की निंदा कि और लिखा कि अनवजह जानें गईं, परिवार बिखर गए और बोंडी समुदाय सदमे में है. शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, बस दिल टूट गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ