Paris Paralympics 2024 Day 8 Schedule: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के 6 दिन पूरे हो जाने के बाद भारत के खाते में कुल 20 मेडल आ चुके हैं। ये भारत का किसी भी पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने सर्वाधिक 19 मेडल टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे। इस बार भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 20 से अधिक पदक जीतने की ओर कदम आगे बढ़ा रहा है।
टूर्नामेंट का आज 7वां दिन है। इस दिन भारत के खाते में 8 मेडल आ सकते हैं। आज भारतीय एथलीट्स साइकिलिंग, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, पॉवरलिफ्टिंग और तीरंदाजी की स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसमें अरशद शेख, ज्योति गडेरिया, मोहम्मद यासर, रोहित कुमार, सचिन सरजेराव, अमीषा रावत, धर्मबीर, प्रणव सूरमा, अमित कुमार सरोहा, परमजीत कुमार और सकीना खातून पदक दौर में अपना दमखम दिखाने को उतरेंगे।
ये भी पढ़ें:- Paris Paralympics में भारत ने रचा नया इतिहास, खिलाड़ियों ने लगाई मेडल की झड़ी
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सातवें दिन (4 सितंबर) का पूरा शेड्यूल
खेल
इवेंट
समय
खिलाड़ी
साइकिलिंग
पुरुषों की सी2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (पदक दौर)