Paris Paralympics 2024 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। 8 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति की ओर से बताया गया है कि इस बार भारत कुल 12 खेलों की स्पर्धा में हिस्सा लेगा। इनमें 3 नई खेल स्पर्धाएं भी शामिल हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि भारत किन खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा और कितने खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक-2024 में खेलते हुए नजर आएंगे।
12 खेल स्पर्धा में 84 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
भारत पेरिस पैरालंपिक-2024 में कुल 12 खेल स्पर्धा में हिस्सा लेगा। इस बार भारत की ओर से कुल 84 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय एथलीट पहली बार पैरा साइकिलिंग, पैरा नौकाचालन और दृष्टिबाधित जूडो की खेल स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश के अरशद शेख ने पैरा साइकिलिंग पैरालंपिक कोटा हासिल किया है। वो पेरिस पैरालंपिक-2024 में अपना डेब्यू करेंगे। वहीं, पैरा नौकाचालन में आंध्र प्रदेश के कोंगानापाले नारायण और दृष्टिबाधित जूडो की स्पर्धा में हरियाणा की कोकिला कौशिकलाते भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अमित सबसे अनुभवी, शीतल सबसे युवा
पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारतीय दल में अमित सरोहा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि शीतल देवी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। अमित डिस्कस थ्रो की स्पर्धा में अपने चौथे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। जबकि जम्मू-कश्मीर की 17 साल की शीतल तीरंदाजी में पदक की दावेदारी पेश करेंगी। शीतल ने पैरा एशियन गेम्स-2022 में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता था।
ये भी पढ़ें: ‘जो अफवाहें चल रही हैं उनमें…’, नीरज चोपड़ा से शादी को लेकर मनु भाकर ने तोड़ी चुप्पी
क्या बोले भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझरिया ने कहा कि इस बार हमारे पैरालम्पिक रोस्टर में तीन नए खेलों को शामिल किया गया है। भारतीय एथलीट्स पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार भारत पैरालंपिक खेलों में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी बना केन्या क्रिकेट टीम का मुख्य कोच, वर्ल्ड कप को बनाया लक्ष्य
इस बार 25 मेडल जीतने का रखा गया है लक्ष्य
टोक्यो पैरालंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब पेरिस पैरालंपिक-2024 में भी भारतीय एथलीट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने इस बार 25 मेडल जीतने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी बने कप्तान
टोक्यो पैरालंपिक-2020 में किया था शानदार प्रदर्शन
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 पदक जीते थे। इसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। भारत ने पैरालंपिक खेलों में 1968 से प्रतिभाग करना शुरू किया था और अब तक कुल 31 पदक जीत चुका है। इसमें 9 गोल्ड, 12 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines