Paralympics 2024: पैरालंपिक की रंगारंग शुरुआत, 12 खेलों में दम दिखाएंगे भारत के 84 एथलीट, जानें सबकुछ

Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस पैरालंपिक में भारत के 84 एथलीट हिस्सा लेंगे। ये एथलीट 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से भेजा गया ये अब तक का सबसे बड़ा दल है।

Paralympics 2024

Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस में पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह ओलंपिक की तरह प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में हुआ। स्वीडिश कोरियोग्राफर अलेक्जेंडर एकमैन की परफॉर्मेंस इस शानदार समारोह में छाई रही। पैरालंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और शॉट पुट एथलीट भाग्यश्री जाधव रहे। उन्होंने भारतीय दल के साथ भारत को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन

कब तक चलेंगे पैरालंपिक गेम्स? 

पैरालंपिक गेम्स 8 सितंबर तक चलेंगे। इस बार 184 देशों से आए 4,000 से ज्यादा एथलीट अगले 11 दिनों में 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। ये एथलीट शारीरिक, बौद्धिक और दृष्टिबाधित खिलाड़ी होंगे। 164 पैरा एथलेटिक्स पदक स्पर्धाएं स्टेड डी फ्रांस में आयोजित की जाएंगी। पेरिस ओलंपिक के दौरान इस स्टेडियम में रग्बी 7-ए-साइड और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। विकलांगता के आधार पर एथलीटों को 10 कैटेगरी में बांटा गया है। जिनमें आठ शारीरिक विकलांगताएं शामिल हैं। जैसे पैर की लंबाई में अंतर या अंगों की कमी के साथ ही दृष्टि और बौद्धिक विकलांगता को शामिल किया गया है। प्रतियोगियों को दौड़ और कूद के लिए संख्या से पहले ‘T’ (ट्रैक) और थ्रो के लिए ‘F’ (फील्ड) से जाना जाता है।

विज्ञापन

भारत के कितने एथलीट लेंगे हिस्सा? 

इस बार भारत के 84 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जो कि अब तक का सबसे बड़ा दल है। टोक्यो पैरालंपिक्स में 54 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने तीन नए खेलों में हिस्सा लिया है। इसमें पैरा रोइंग, पैरा साइक्लिंग और ब्लाइंड जूडो शामिल है। भारत के एथलीट 12 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

किन खिलाड़ियों पर होगी नजर? 

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के एथलीट्स ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत 19 मेडल पर कब्जा जमाया था। मेडल टैली में भारत का स्थान 24वां रहा। इस बार भारत के पैरा एथलीट्स 10 मीटर एयर राइफल में अवनि लेखरा पर नजरें होंगी। उन्होंने टोक्यो में गोल्ड जीता था। टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले सुमित अंतिल भी मेडल के प्रबल दावेदार हैं। बैडमिंटन स्टार कृष्णा नागर, भाग्यश्री जाधव, आईएएस अधिकारी और बैडमिंटन प्लेयर सुहास यतिराज पर भी सभी की नजरें होंगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई 

भारतीय दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- 140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालिंपिक 2024 में हमारे दल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई अपनी सफलता के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन

1972 में जीता था पहला पदक

पैरालंपिक खेलों में भारत को पहला पदक साल 1972 के हाईडेलबर्ग गेम्स में मिला था। यह गोल्ड मेडल था। पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में मुरलीकांत पेटकर ने ये मेडल हासिल किया था। पेटकर के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बन चुकी है। पैरालंपिक खेलों में कुल 549 गोल्ड मेडल के लिए प्रतियोगिता होगी। पेरिस 2024 पैरालंपिक में पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में फ्रांसीसी एथलीट चार्ल्स-एंटोनी कोआकोउ पदक के प्रबल दावेदार हैं। वह टोक्यो 2020 में 400 मीटर पैरालंपिक चैंपियन रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ