---विज्ञापन---

खेल angle-right

मनु, विनेश और नीरज का दर्द कम करने को तैयार भारत ये 5 पैरा एथलीट, गोल्ड मेडल के हैं दावेदार

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में इस बार भारत के 84 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं । भारत ने इस बार 10 गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखा है । भारत ने पिछली बार टोक्यो में 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते थे। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस बार टोक्यो से भी ज्यादा पदक जीतना चाहेंगे ।

---विज्ञापन---

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत आज (28 अगस्त) से हो रही है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की तरफ से 84 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 52 पुरुष और 32 महिला हैं। ये पैरालंपिक में गया भारत का अब तक सबसे बड़ा दल है। भारत ने पिछली बार 5 गोल्ड सहित कुल 19 मेडल जीते थे। भारत ने इस बार 10 गोल्ड सहित 25 मेडल जीतने का लक्ष्य रखा है। तो आइये जानते हैं, उन पैरा एथलीट्स के बारे में, जो पेरिस में गोल्ड जीत सकते हैं।

1. सुमित अंतिल

जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल से इस बार बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं। उन्होंने पिछली बार टोक्यो में 70.83 मीटर का थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वो एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीत चुके हैं। इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

2. सुहास यथिराज

टोक्यो पैरालंपिक में सुहास यथिराज ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वो इस समय रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता था। वो इस बार भी मेडल जीतने के बड़े दावेदारों में से एक हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मनित किया जा चुका है।

 

---विज्ञापन---

3.अवनि लेखरा

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। शूटिंग में ये कारनामा अवनि लेखरा पहले ही कर चुकी हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में दो मेडल जीते थे। उन्होंने टोक्यो में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अवनी ने वर्ल्ड कप 2022 में भी दो गोल्ड जीते हैं। भारतवासियों को अवनी से एक बार फिर से गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

4. मरियप्पन थंगावेलू

मरियप्पन थंगावेलू ने हाई जंप में टोक्यो और रियो पैरालंपिक में मेडल अपने नाम किया था। हाल में ही हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मरियप्पन थंगावेलू ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें इस बार भी पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक माना जा रहा है। टोक्यो में उन्होंने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता था। जबकि एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर जीता था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

5. भाविना पटेल

 


भाविना पटेल ने टोक्यो में सभी को हैरान करते हुए टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने कॉमनवेल्थ 2022 में गोल्ड और एशियन गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार भाविना की नजर गोल्ड मेडल पर है। वो इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रही हैं।

First published on: Aug 28, 2024 08:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola