Inside Story: न पलक झपकी..न एक बूंद पानी पिया, विनेश ने रातभर में घटाया इतना वजन, लेकिन 'जिद्दी' 100 ग्राम ने 'छीन' लिया मेडल

Vinesh Phogat का मंगलवार को वजन 49.9kg था, उन्होंने थोड़ा खाना खाया जिसके बाद उनका वजन 53kg हो गया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रूल बुक के आर्टिकल 11 के चलते उन्हें आयोग्य घोषित किया गया है।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat spent entire night to cut last 100 grams: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद पूरा देश निराशा है। बॉडी पर 100 ग्राम एडिशन वेट होने के चलते उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। ऐसा नहीं है कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रूल बुक के जिस आर्टिकल 11 के चलते विनेश को हटाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। इसका उन्हें पहले से पता था यही वजह है कि वह अपने आखिरी मैच होने के बाद अपने कमरे में आराम से सोने की बजाए सीधे ग्राउंड पर पहुंची।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद बढ़ा वेट

sportstar की खबर के अनुसार पेरिस में उनकी टीम के एक मेंबर ने बताया कि मंगलवार को विनेश का वजन 49.9kg था। इसके बाद उन्होंने थोड़ा सा खाना खाया और उनका वेट 53kg हो गया। जिसके बाद रात में वह सोने नहीं गई और ग्राउंड पर कसरत की। फाइनल के लिए होने वाले वजन जांच से पहले उन्होंने खाना नहीं खाया। इससे पहले वे पूरी रात वे बिना पानी पिए ट्रैक पर दौंड़ती रहीं, उन्होंने वजन कम करने के लिए sauna तक लिया।

विज्ञापन

बिना सोए रात भर करती रहीं एक्सरसाइज 

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पानी तक नहीं पिया और बिना सोए रात भर एक्सरसाइज करती रहीं। लेकिन इस सब के बाद भी सुबह जांच तक उनका वजन 50.1kg पर आकर रुक गया। उन्होंने अपना वजन और कम करने और टाइम नहीं मिला। बता दें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रूल बुक के आर्टिकल 11 के अनुसार जो एथलीट वजन घटाने में विफल रहता है, उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। आगे इस नियम में ये भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई एथलीट वजन मापने में भाग नहीं लेता है तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ