PR Sreejesh Statement Team India Bronze Medal: भारतीय टीम ने एक बार फिर ओलंपिक में मेडल जीत लिया है। गुरुवार को स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत का चौथा मेडल पक्का हो गया। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश टीम इंडिया से विदाई लेंगे। ये उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था। श्रीजेश ओलंपिक से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, श्रीजेश भावुक हो गए। वह गोलपोस्ट के सामने दंडवत हुए। इसके बाद पोल पर चढ़ गए। श्रीजेश ने इस मुकाबले की तैयारी कैसे की, इसे लेकर उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया।
वैसे ही खेलूंगा लास्ट मैच
श्रीजेश ने कहा- ”ओलंपिक को फिनिश करने के लिए ये सही रास्ता है। मैंने कप्तान हरमनप्रीत सिंह से कहा था कि ये मेरा आखिरी मैच और मैं इसे वैसे ही खेलूंगा। स्कोर लाइन सब कुछ कहती है। इसके बाद श्रीजेश से पूछा गया- क्या आप सच में रिटायर हो रहे हैं? इस पर श्रीजेश ने कहा- मैं प्यार का सम्मान करता हूं, लेकिन सही समय पर सही फैसला लेना सही है।” श्रीजेश से पूछा गया कि आपके लिए टोक्यो का मेडल ज्यादा अहम है या पेरिस का? श्रीजेश ने इसके जवाब में कहा- टोक्यो का मेडल ज्यादा खास क्योंकि इसने हमें भरोसा दिलाया कि टीम इंडिया वापसी कर सकती है।
ये भी पढ़ें: अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
ये टूर्नामेंट श्रीजेश को डेडिकेट
श्रीजेश को विदाई देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा- हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनकी उम्र उतनी है, जितने श्रीजेश ने मैच खेले हैं। जितना उन्होंने हमारे साथ और हॉकी में टाइम बिताया है। ये हमारे लिए काफी इमोशनल मोमेंट है। हम कह रहे थे कि ये टूर्नामेंट हम श्रीजेश को डेडिकेट करेंगे। बता दें कि फाइनल मैच में भी पीआर श्रीजेश ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए कई बचाव किए। एक समय ऐसा लग रहा था कि स्पेन पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर टीम इंडिया पर बढ़त बना लेगी, लेकिन पीआर श्रीजेश दीवार बनकर खड़े रहे। आखिरकार टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर मैदान से लौटे।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines