---विज्ञापन---

खेल angle-right

अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

Arshad Nadeem Record Paris Olympics: पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।

---विज्ञापन---

Arshad Nadeem Record Paris Olympics: पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में वो कारनामा किया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपने पहले प्रयास में नर्वस नजर आ रहे अरशद ने अपने दूसरे प्रयास में ऐसा भाला फेंका कि एक के बाद एक सब रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। अरशद ने 92.97 मीटर का निशान पार कर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ डाला। वह इसी के साथ नंबर-1 पर काबिज हो गए। अरशद ने पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने इस थ्रो के साथ गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

 

---विज्ञापन---

अरशद ने 32 साल बाद पाकिस्तान के लिए जीता मेडल

अरशद नदीम ने पाकिस्तान के लिए पहला इंडिविजुअल गोल्ड जीता है। वह पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 40 साल बाद गोल्ड भी जीता है। पाकिस्तान ने ओलंपिक में अंतिम गोल्ड मेडल 1984 और लास्ट मेडल 1992 में हासिल किया था। जिसे हॉकी टीम ने जीता था। पाकिस्तान ने अब तक हॉकी में ही सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल जीते हैं। पाकिस्तान के पास 8 ओलंपिक मेडल हैं। इससे पहले रेसलिंग में मोहम्मद बशीर 1960 रोम में और बॉक्सिंग में हुसैन शाह 1988 सियोल में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। अब अरशद गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बन गए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन

---विज्ञापन---

आखिरी प्रयास में भी किया कमाल

अरशद नदीम ने अपने आखिरी प्रयास में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आखिरी प्रयास में भी 90 मीटर का निशान पार किया। उन्होंने 91.79 का थ्रो कर दुनिया को अपना हुनर दिखाया। बता दें कि अरशद नदीम नीरज चोपड़ा के दोस्त हैं। वह नीरज के साथ कई बार पोडियम फिनिश कर चुके हैं। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में अरशद नाकामयाब रहे थे। अरशद टोक्यो में 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि एक के बाद एक सब रिकॉर्ड टूट गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गोलकीपर नहीं होपकीपर! पीआर श्रीजेश ने स्पेन को कैसे किया तहस-नहस? देखें भारतीय चट्टान के ये शानदार डिफेंस

---विज्ञापन---

तोड़ा ये ओलंपिक रिकॉर्ड 

अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में नॉर्वे के भाला फेंक खिलाड़ी थॉर्किल्डसेन एंड्रियास का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 90. 57 मीटर की दूरी पर जैवलिन फेंका था। अरशद ने अब 92.97 के साथ नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया है।

First published on: Aug 09, 2024 12:39 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola