'खेलूंगा भी वैसे ही...', आखिरी मैच से पहले पीआर श्रीजेश ने कप्तान से क्या-क्या कहा? मैच के बाद किया खुलासा

PR Sreejesh Statement Team India Bronze Medal: पीआर श्रीजेश के इंटरनेशनल करियर का ये आखिरी मैच था। उन्होंने अपने लास्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल रोके।

PR Sreejesh Last Match

PR Sreejesh

विज्ञापन

PR Sreejesh Statement Team India Bronze Medal: भारतीय टीम ने एक बार फिर ओलंपिक में मेडल जीत लिया है। गुरुवार को स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत का चौथा मेडल पक्का हो गया। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश टीम इंडिया से विदाई लेंगे। ये उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था। श्रीजेश ओलंपिक से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, श्रीजेश भावुक हो गए। वह गोलपोस्ट के सामने दंडवत हुए। इसके बाद पोल पर चढ़ गए। श्रीजेश ने इस मुकाबले की तैयारी कैसे की, इसे लेकर उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया।

विज्ञापन

वैसे ही खेलूंगा लास्ट मैच

श्रीजेश ने कहा- ”ओलंपिक को फिनिश करने के लिए ये सही रास्ता है। मैंने कप्तान हरमनप्रीत सिंह से कहा था कि ये मेरा आखिरी मैच और मैं इसे वैसे ही खेलूंगा। स्कोर लाइन सब कुछ कहती है। इसके बाद श्रीजेश से पूछा गया- क्या आप सच में रिटायर हो रहे हैं? इस पर श्रीजेश ने कहा- मैं प्यार का सम्मान करता हूं, लेकिन सही समय पर सही फैसला लेना सही है।” श्रीजेश से पूछा गया कि आपके लिए टोक्यो का मेडल ज्यादा अहम है या पेरिस का? श्रीजेश ने इसके जवाब में कहा- टोक्यो का मेडल ज्यादा खास क्योंकि इसने हमें भरोसा दिलाया कि टीम इंडिया वापसी कर सकती है।

ये टूर्नामेंट श्रीजेश को डेडिकेट 

श्रीजेश को विदाई देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा- हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनकी उम्र उतनी है, जितने श्रीजेश ने मैच खेले हैं। जितना उन्होंने हमारे साथ और हॉकी में टाइम बिताया है। ये हमारे लिए काफी इमोशनल मोमेंट है। हम कह रहे थे कि ये टूर्नामेंट हम श्रीजेश को डेडिकेट करेंगे। बता दें कि फाइनल मैच में भी पीआर श्रीजेश ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए कई बचाव किए। एक समय ऐसा लग रहा था कि स्पेन पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर टीम इंडिया पर बढ़त बना लेगी, लेकिन पीआर श्रीजेश दीवार बनकर खड़े रहे। आखिरकार टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर मैदान से लौटे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ