गोलकीपर नहीं होपकीपर! पीआर श्रीजेश ने स्पेन को कैसे किया तहस-नहस? देखें भारतीय चट्टान के ये शानदार डिफेंस

Paris Olympics PR Sreejesh Defence: पीआर श्रीजेश ने स्पेन के खिलाफ डटकर खड़े रहे। उन्होंने आखिरी मिनटों में अपने हुनर का वो जलवा दिखाया, जिसे देख दुनिया दंग रह गई।

PR Sreejesh Defence

PR Sreejesh

विज्ञापन

Paris Olympics PR Sreejesh Defence: पीआर श्रीजेश…भारतीय हॉकी के इतिहास में ये नाम हमेशा गूंजता रहेगा। जिसे गोलकीपर नहीं होपकीपर कहा जाता है। टीम इंडिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गुरुवार को टीम इंडिया का सपना एक बार फिर पूरा किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को ब्रॉन्ज दिलाया। भारत की ये दीवार अपने आखिरी मैच में भी उसी जोश में नजर आई, जैसा पहले दिखती थी। 36 साल के पीआर श्रीजेश स्पेन के खिलाफ भारतीय गोलपोस्ट के सामने डटकर खड़े रहे। उन्होंने बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोकने के लिए पूरी जान झोंक दी। आखिरकार टीम इंडिया उनके प्रयास से सफल हुई।

आखिरी 90 सेकंड में किया कमाल

पीआर श्रीजेश वैसे तो पूरे गेम में शानदार नजर आए, लेकिन आखिरी 90 सेकंड में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। श्रीजेश ने आखिरी क्षणों में 4 पेनल्टी कॉर्नर का बचाव किया। एक समय लगने लगा कि स्पेन की टीम भारत पर हावी होकर बढ़त बना लेगी, लेकिन श्रीजेश ने हर शॉट का मुंहतोड़ जवाब दिया। जब आखिरी 1.20 मिनट बचे थे तब स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसके सामने डटकर खड़े रहे और गोल नहीं होने दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह स्पेन के सामने डटे रहे

स्पेन ने भारत के खिलाफ 15 बार अटैक किया। इसमें 9 पेनल्टी कॉर्नर और 5 फील्ड गोल के प्रयास शामिल थे, लेकिन वह सिर्फ एक बार कामयाब हो पाई। श्रीजेश अंत तक डटे रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे। आपको बता दें कि श्रीजेश ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 गोल का बचाव किया था। श्रीजेश के बूते आयरलैंड के खिलाफ 14, न्यूजीलैंड के खिलाफ 14, अर्जेंटीना के खिलाफ 10, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19, ब्रिटेन के खिलाफ 21 और जर्मनी के खिलाफ 13 गोल का बचाव किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ