---विज्ञापन---

खेल angle-right

टीम इंडिया की जीत के बाद पोल पर चढ़ गए पीआर श्रीजेश, भारतीय टीम ने दी शानदार विदाई, देखें वीडियो

Paris Olympics PR Sreejesh Farewell: भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ओलंपिक से ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार विदाई ली है। यह उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।

---विज्ञापन---

Paris Olympics PR Sreejesh Farewell: आखिरकार भारतीय टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया, जिसका करोड़ों देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में चौथा मेडल जीत लिया है। गुरुवार को भारत की हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला किया। जिसमें उसने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम के साथ करोड़ों हिंदुस्तानी खुशी से झूम उठे। भारत की इस जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने आखिरी मैच में कई शानदार बचाव कर स्पेन को हावी होने का मौका नहीं दिया। श्रीजेश के इंटरनेशनल करियर का भी ये आखिरी मैच था। उन्हें टीम इंडिया ने शानदार विदाई दी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जोश में नजर आए पीआर श्रीजेश

श्रीजेश भी इस जीत के बाद जोश में नजर आए। वह गोलपोस्ट पर चढ़ गए। वो गोलपोस्ट, जिसके सामने वे भारत की दीवार बनकर खड़े रहे। उसी से उन्होंने शानदार विदाई ली। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के कोच क्रेग फुल्टन ने भी इस जीत को सादगी से मनाने की बात कही थी। भारतीय टीम इसके बाद श्रीजेश के सामने दौड़ी चली गई। उन्होंने श्रीजेश को सलामी दी।

ये भी पढ़ें: अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

इसी तरह जब भारत ने मैच जीता तो श्रीजेश मैदान में दंडवत हो गए। उन्होंने लेटकर अपने हेलमेट और गोलपोस्ट को सलाम किया। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। इसके बाद श्रीजेश ने उन्हें गले लगा लिया।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन

First published on: Aug 08, 2024 07:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola