North Korea Medal Winners Punishment: जहां कुछ देशों ने अपने स्टार एथलीट्स के पेरिस ओलंपिक से देश लौटने पर पलक-पांवड़े बिछाकर रख दिए। एथलीट्स को करोड़ों रुपये इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं एक देश ऐसा भी है, जो अपने एथलीट को सजा देने की तैयारी कर रहा है। जी हां, सही पढ़ा आपने। दरअसल, नॉर्थ कोरिया के टेबल-टेनिस खिलाड़ी किम कुम-योंग और री जोंग-सिक को पेरिस ओलंपिक के दौरान अपने व्यवहार के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है। इन खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
बस ‘इतना सा’ था गुनाह
उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि उन्होंने साउथ कोरिया के एथलीट्स के साथ मुस्कुराते हुए फोटो ली थी। बस, फिर क्या था इस तस्वीर पर इतना बवाल हुआ कि मामला शीर्ष स्तर पर जा पहुंचा। टेलीग्राफ के अनुसार, किम के टेबल-टेनिस पार्टनर री जोंग-सिक ने पोडियम समारोह के बाद चीन के गोल्ड मेडलिस्ट और दक्षिण कोरिया के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के साथ मुस्कुराते हुए फोटो ली थी। इस ‘गुनाह’ के लिए उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट, राजीव शुक्ला बोले- टैलेंट पर सिलेक्टर्स की नजर
दूसरे देशों के एथलीट्स से बात करना मना
मुस्कुराते हुए उत्तर कोरिया और चीन के दल के साथ लिम के फोन से ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिन्हें देख फैंस ने इन्हें शांति का प्रतीक बताया था, लेकिन नॉर्थ कोरिया को ये बात अच्छी नहीं लगी। नॉर्थ कोरिया के नियम के अनुसार, देश के खिलाड़ियों का साउथ कोरिया के साथ ही दूसरे किसी देश के प्रतियोगियों के साथ बातचीत करना मना है।
ये भी पढ़ें: एथलीट्स पर बहता है पब्लिक का पैसा, कोई सवाल क्यों नहीं पूछता? पूर्व ओलंपियन भड़कीं
मिल सकती है ये सजा
एथलीट्स को इस सजा के तौर पर एक महीने तक सफाई करने की सजा मिल सकती है। बता दें कि उत्तर कोरियाई एथलीटों को पेरिस ओलंपिक के दौरान दक्षिण कोरियाई या अन्य विदेशी एथलीटों के साथ बातचीत न करने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश का पालन न करने पर चेतावनी भी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड ने T20-ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines