Paris Olympics: मीराबाई चानू दिलाएंगी भारत को गोल्ड! कब-कहां देखें मुकाबला, जानें पूरी डिटेल

Mirabai Chanu Paris Olympics: भारत की स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक्स में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

Mirabai Chanu

Mirabai Chanu

Mirabai Chanu Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए बुधवार का दिन दिल तोड़ने वाली खबर लेकर आया। भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल से पहले ही अयोग्य करार दे दी गईं। उनका 100 ग्राम वजन कम आया। इससे वह मेडल के बेहद करीब आकर चूक गईं। अब भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू से करोड़ों देशवासियों को उम्मीदें हैं। मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। मीराबाई ने क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड हासिल कर कुल 202 किग्रा वजन उठाया था। उनसे इस बार गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। वह आज रात एक्शन में होंगी। आइए जानते हैं कि उनका मुकाबला कब होगा और इसे कहां देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे मीराबाई चानू का मुकाबला?

मीराबाई चानू 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में हिस्सा लेंगी। वह रात भारतीय समयानुसार, रात 11 बजे से मुकाबला खेलेंगी। मीराबाई चानू के मुकाबले का प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि मोबाइल पर इसे जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर फ्री में लाइव देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में भारत की एकमात्र एथलीट

बता दें कि मीराबाई चानू को फुकेत में आयोजित IWF विश्व कप 2024 में ग्रुप बी में तीसरा स्थान मिला था। इसके जरिए उन्होंने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था। यह भारत का वेटलिफ्टिंग में एकमात्र कोटा है। मीराबाई ने इससे पहले 2023 ग्रैंड प्रिक्स II, 2022 विश्व और 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कुल 201 किग्रा का वजन उठाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

टोक्यो में रचा था इतिहास 

इसी के साथ मीराबाई ने 2020 नेशनल चैंपियनशिप में स्नैच में 88 किग्रा और 2021 एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा का वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन किया था। मीराबाई समर ओलंपिक के इतिहास में सिल्वर मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले पीवी सिंधु देश के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। आज मीराबाई का मुकाबले पर करोड़ों नजरें टिकी हैं। मीराबाई चानू को 2018 में भारत सरकार की ओर से पद्म श्री और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

6 गोल्ड जीत चुकी हैं मीराबाई चानू

मीराबाई ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था। वह इससे पहले 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और 2014 में सिल्वर जीत चुकी हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 में उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। बोगोटा कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में वह सिल्वर जीत चुकी हैं। मीराबाई के पास कुल 11 इंटरनेशनल मेडल हैं। इसमें 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ