Paris Olympics Imane Khelif Beats Anna Luca Hamori: पेरिस ओलंपिक्स में जेंडर चेंज करवाने वाले एथलीट्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। ओलंपिक में अल्जीरिया की एक 25 साल की बॉक्सर इमान खलीफ को फीमेल कैटेगरी में मुकाबले का मौका मिला है। जिसके बाद विवाद बढ़ा हुआ है। अब इस विवाद के बीच इमान खलीफ ने महिलाओं की 66 किग्रा वर्ग का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी जीत लिया है। खलीफ ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में हंगरी की अन्ना लुका हमोरी को शिकस्त दी। अब उनका मेडल पक्का हो गया है। यानी वह पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल लेकर जाएंगी।
इटली की एथलीट ने छोड़ दी थी रिंग
ये वही इमान खलीफ हैं, जिनके खिलाफ लड़ते हुए इटली की एंजेला कैरिनी ने महज 46 सेकंड में रिंग छोड़ दी थी। कैरिनी के अंतिम 16 से बाहर होने के बाद विवाद छिड़ा हुआ है। ये मामला न सिर्फ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी तक पहुंच गया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इस तरह के मुकाबले को लेकर ओलंपिक कमेटी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस मामले को लेकर आवाज उठाई थी।
अन्ना लुका ने कहा- मैं खलीफ से नहीं डरी
दूसरी ओर हंगरी की बॉक्सर ने खलीफ का डटकर मुकाबला किया। दोनों ने शुरुआती राउंड में एक-दूसरे पर जमकर वार किए। हालांकि दूसरे राउंड में खलीफ ने बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में खलीफ का एक पॉइंट काट लिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच पर पकड़ बनाए रखी। कई बार तो मुकाबला यहां तक पहुंच गया कि दोनों बॉक्सर फ्लोर पर गिर गए। इस मुकाबले के बाद खलीफ रोने लगीं तो वहीं अन्ना लुकाने मैच के बाद कहा- मैं डरी नहीं। दोनों ने
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, इमान खलीफ ने अपना जेंडर चेंज करवाया हुआ है। वह पहले लड़का थीं। पेरिस ओलंपिक्स में ऐसे कई एथलीट फीमेल कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं, जो पहले लड़का थे। पूरा विवाद इसी को लेकर है। लोगों का कहना है कि एक लड़के की क्षमता वाली किसी लड़की से दूसरी फीमेल खिलाड़ी का मैच करवाना सही नहीं है। ये सरासर अन्याय है। बता दें कि कैरिनी इस मुकाबले के बाद फूट-फूटकर रोती नजर आईं थीं। उन्होंने कहा था कि ऐसा मुक्का उन्होंने कभी महसूस नहीं किया था। इस वजह से उनकी नाक भी टूट गई। हालांकि ओलंपिक कमेटी ने खलीफ का समर्थन किया है। गौरतलब है कि इमान खलीफ पिछले साल जेंडर टेस्ट में विफल रही थीं। पिछले साल उन्हें महिला विश्व चैंपियनशिप से भी अयोग्य करार दिया गया था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में लक्ष्य से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले प्रशंसकों से छिपाई इतनी बड़ी बात
यह भी पढ़ें:Paris Olympics में गोल्ड मेडल जीती गर्लफ्रेंड तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया ये काम, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
23 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
57 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines