Paris Olympics में गोल्ड मेडल जीती गर्लफ्रेंड तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया ये काम, वीडियो हुआ वायरल

Paris Olympics में चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग ने गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के बाद उन्हें जैसे ही मेडल से सम्मानित किया गया, उसके बाद उनके बॉयफ्रेंड ने एक ऐसी हरकत कर दी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Huang Yaqiong

Huang Yaqiong

Paris Olympics 2024: कहते हैं कि किसी से कुछ खास मांगना हो तो तब मांगो जब वह बेहद खुश हो। क्योंकि इंसान खुश रहता है तो हर किसी की मांग को पूरा कर देना चाहता है। चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ भी ऐसा ही हुआ। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची चीन की दिग्गज बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी हुआंग या कियोंग ने गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के बाद वह खुशी से फूले नहीं समा रही थीं। इसी बीच उनके बॉयफ्रेंड ने उनके सामने एक खास डीमांड रख दी, जिसे वह मना नहीं कर पाईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मैच में कैसा रहा प्रदर्शन

हुआंग या कियोंग ने अपने साथी खिलाड़ी झेंग सिवेई के साथ मिश्रित वर्ग में साउथ कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना यून की जोड़ी को 28-11, 21-11 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हुआंग या कियोंग और झेंग सिवेई की जोड़ी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

बॉयफ्रेंड ने रख दिया ये प्रस्ताव

चीन की स्टार खिलाड़ी हुआंग या कियोंग गोल्ड मेडल पाने के बाद खुशी से झूम रही थी कि इसी बीच उनके बॉयफ्रेंड लियू यूचेन ने वहां पर सभी के सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लियू भी हुआंग के साथ ही बैडमिंटन की स्पर्धा में चीन के दल में शामिल हैं। हुआंग को बॉयफ्रेंड से ये खास प्रपोजल मिला तो उनकी खुशी का पैमाना और बढ़ गया। उन्होंने भी बॉयफ्रेंड के इस प्रस्ताव को मंजूर करते हुए हां बोल दिया।

क्या बोली हुआंग

हुआंग या कियोंग ने कहा कि ये मेरे लिए हैरानी भरा लम्हा था। क्योंकि मैंने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। मैं अपने खेलों पर ही ध्यान दे रही थी। ओलंपिक मेडल जीतने के बाद ही शादी का प्रपोजल मिलना बेहद खास है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ