Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक शुरू होने के बाद से ही लगातार विवादों में आ रहा है। यह विवाद पेरिस की सीन नदी को लेकर हुआ है। ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन भी सीन नदी पर किया गया था। सीन नदी पेरिस शहर को दो हिस्सों में बांटती है। बता दें कि इस बार खेलों के महाकुंभ में 10,500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से 117 एथलीट ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं।
इस वजह से विवादों में आई सीन नदी
ट्रायथलीट को तैराकी इवेंट से पहले सीन नदी में अभ्यास करना था, लेकिन पानी का स्तर खराब होने की वजह से लगातार दूसरे दिन इसे रद्द कर दिया। हालांकि आयोजकों का कहना है कि मंगलवार को होने वाले इस इवेंट में ट्रायथलीट इस नदी में तैराकी कर पाएंगे।
इसको लेकर वर्ल्ड ट्रायथलॉन, उसकी मेडिकल टीम और शहर प्रशासन ने कहा कि अगले 36 घंटों में धूप और तापमान बढ़ने से पानी गुणवत्ता और ज्यादा बेहतर होगी। पानी की गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक के बाद विश्व ट्रायथलॉन ने तैयारी के अभ्यास को रद्द करने का निर्णय लिया था।
बारिश का पड़ा है विपरीत असर
आयोजकों ने कहा, ‘ओपनिंग सेरेमनी में हुई बारिश की वजह से नदी के पानी पर इसका विपरीत असर पड़ा है। सीन नदी का जल प्रदूषित होने होने की वजह से सौ साल से यहां स्विमिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ओलंपिक से पहले इस नदी को साफ करने के लिए आयोजकों ने 1।4 अरब यूरो खर्च किए थे।
पहली बार स्टेडियम के बार हुई थी सेरेमनी
ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि जब सेरेमनी का आयोजन किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि नदी में हुआ था। ट्रायथलॉन को लेकर बता दें कि इस खेल में खिलाड़ी में पहले 1.9 किलोमीटर स्विमिंग करते हैं। इसे बाद वो साइकिलिंग और रनिंग करते हैं। इस वजह से इस खेल में पानी का साफ रहना बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
22 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
31 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines