नीरज चोपड़ा की मां बनेंगी पाकिस्तान की राजकीय अतिथि, जानें क्यों PAK में उठी ये मांग?

Paris Olympics 2024: पाकिस्तान में नीरज चोपड़ा की मां को राजकीय अतिथि बनाने की मांग उठ रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक सीनियर लीडर ने कहा कि पाकिस्तान को शांति को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाना चाहिए।

ind vs (50)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड मेडल ना जीतने के बाद नीरज चोपड़ा निराश नजर आए थे, लेकिन उनकी मां सिल्वर मेडल पर भी बहुत खुश थीं। उन्होंने कहा था कि उनके लिए सिल्वर ही गोल्ड है। इस इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड जीता था।

विज्ञापन

‘हम सिल्वर मेडल से खुश हैं’

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर नीरज की मां से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे बुरा नहीं लगा है। हमारे लिए तो सिल्वर ही गोल्ड के जैसा है। अरशद भी हमारा ही लड़का है। वो भी मेहनत करता है। इस तरह की चीजे हर खिलाड़ी के जीवन में होती रहती हैं। हम सिल्वर मेडल से खुश हैं।’

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एतजाज अहसन ने उठाई ये मांग

विज्ञापन

उनके इस बयान की चर्चा अब पाकिस्तान में हो रही है। लोग नीरज की मां की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान में एक नई मांग उठ रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एतजाज अहसन ने प्रधान मंत्री शाहबाज से नीरज चोपड़ा की मां को राजकीय अतिथि के रूप में पाकिस्तान में बुलाने को कहा है।

विज्ञापन

उनका मानना है कि इस मौके का पाकिस्तान को फायदा उठाना चाहिए। उसे भारत के शांति को बढ़ावा देने के लिए पहल करनी चाहिए। इससे पूरी दुनिया में संदेश जाएगा कि हम युद्ध नहीं शांति चाहते हैं।

विज्ञापन

अरशद की मां ने भी नीरज को लेकर कही थी ये बात

ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अरशद नदीम पाकिस्तान में सुपरस्टार बन गए हैं। वहीं, जब अरशद की मां से नीरज को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ‘नीरज भी मेरे लिए बेटे के जैसा है। वो भी नदीम का दोस्त है। एक खिलाड़ी के जीवन में हार-जीत लगी रहती है। मैं उसके लिए भी दुआ करती हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ