Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा इस बार गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन सिल्वर मेडल जीतकर नीरज ने इतिहास रच दिया। हालांकि भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि नीरज ही पेरिस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिला सकते हैं। इस मैच में हमने देखा नीरज सिर्फ एक ही थ्रो सही कर पाए थे, उस एक ही थ्रो से उन्होंने सिल्वर मेडल को अपने नाम कर लिया।
6 में से एक थ्रो सही
पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के जेवलिन थ्रो के फाइनल में सभी खिलाड़ियों को 6-6 थ्रो करने के लिए मिले थे। जिसमें से कई खिलाड़ियों ने फाउल भी किए थे। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने 6 में से 5 थ्रो फाउल किए थे। नीरज ने फाइनल मुकाबले में अपने 6 थ्रो में से महज एक ही सही किया था। जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर तक भाला फेंका था। अपने इस एक थ्रो से ही नीरज ने सिल्वर मेडल को अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- अरशद नदीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
अरशद नदीम बने नए गोल्डन बॉय
पेरिस ओलंपिक में इस बार नीरज चोपड़ा तो गोल्ड मेडल जीत नहीं पाए। तो वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहली बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया। पेरिस ओलंपिक में भी पाकिस्तान का ये पहला गोल्ड मेडल है।
फाइनल मैच में अरशद ने अपना पहला थ्रो फाउल किया था, लेकिन दूसरे थ्रो के साथ उन्होंने न सिर्फ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया बल्कि ओलंपिक में नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। अपने दूसरे थ्रो में अरशद ने 92.97 मीटर तक भाला फेंका था, इससे आगे कोई भी खिलाड़ी नहीं फेंक पाया था।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
28 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines