Paris Olympics 2024 Medals Tally: टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक पेरिस ओलंपिक में भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला है। जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत के पास एक गोल्ड मेडल था। 13वें दिन भारत को जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीदें थी, लेकिन इस बार नीरज को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। जबकि जेवलिन थ्रो में इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है।
मेडल टेली की बात करे तो भारत के पास 5 मेडल और पाकिस्तान के पास महज एक मेडल है। बावजूद इसके पाकिस्तान भारत से आगे है। जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मेडल जीतकर पाकिस्तान कैसे भारत से आगे हो सकता है। फिलहाल पदक तालिका में पाकिस्तान 53वें और भारत 63वें नंबर पर मौजूद है।
भारत से कैसे आगे पाकिस्तान
ओलंपिक में किसी देश की रैंकिंग उसके द्वारा जीते गए टोटल मेडल के हिसाब से तय नहीं की जाती है, बल्कि उसके द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल की संख्या के हिसाब से सभी देशों को पदक तालिका में स्थान मिलता है। इसके अलावा अगर दो देशों के पास बराबर संख्या में गोल्ड होते हैं तो फिर अंक तालिका में उसको सिल्वर मेडल की संख्या से हिसाब से स्थान मिलता है। वहीं अगर गोल्ड और सिल्वर की संख्या बी बराबर होती है तो फिर ब्रॉन्ज मेडल की संख्या के आधार पर अंक तालिका में स्थान मिलता है।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat सिल्वर नहीं गोल्ड की हकदार थीं, जानें रेसलर को लेकर क्या बोले Neeraj Chopra?
भारत के कुल 5 पदक
पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक भारत ने 5 पदक जीते हैं। जिसमें 4 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है। भारत को एकमात्र सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने दिलाया है। इसके अलावा 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा मनु भाकर ने इस बार शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भारत को एक और कांस्य पदक की उम्मीद होगी। आज कुश्ती में भारत के अमन सहरावत का कांस्य पदक मुकाबला होने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत इस बार टोक्यो ओलंपिक का अपना टोटल 7 मेडल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने खर्चे करोड़ों, हरीश साल्वे ने 1 रुपये में जीत लिया केस; अब विनेश को दिलाएंगे सिल्वर?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines