Vinesh Phogat सिल्वर नहीं गोल्ड की हकदार थीं, जानें रेसलर को लेकर क्या बोले Neeraj Chopra?

Neeraj Chopra Reply on Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नीरज चोपड़ा ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने विनेश के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ, सुनकर काफी तकलीफ हुई। उनसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं।

Neeraj Chopra, Vinesh Phogat

Neeraj Chopra, Vinesh Phogat

Neeraj Chopra Reaction on Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट विनेश फोगाट के साथ जो हुआ, उस पर नीरज चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है। जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उनसे विनेश फोगाट को लेकर सवाल पूछा गया। नीरज चोपड़ा ने सवाल के जवाब में विनेश के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने विनेश के मामले पर बात करते हुए वह गोल्ड मेडल जीतने की ओर बढ़ रही थी। वह गोल्ड मेडल जीत भी जाती, लेकिन ऐन मौके पर डिस्क्वालिफिकेशन हो जाना दुखद है। उसने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। विनेश के साथ जो हुआ, उसके बारे में सुनकर उन्हें कैसा महसूस हुआ? यह बताते हुए नीरज काफी निराश भी हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने विनेश फोगाट को प्रोत्साहित किया

विनेश फोगाट के बारे में बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें विनेश के डिस्क्वालीफाई होने का पता चला, तब वे खाना खा रहे थे और यह खबर सुनने के बाद वह खाना नहीं खा पाए। विनेश ने पिछले कुछ समय में जो कुछ झेला, पूरे देश ने और पूरी दुनिया ने देखा। पहले रियो ओलंपिक में चोट, फिर पहलवानों वाला विवाद और धरना प्रदर्शन, जिसमें विनेश को काफी कुछ सहना पड़ा। विनेश चोट लगने के बावजूद तीसरा ओलंपिक खेल रही थी। यहां तक पहुंचने का उसका सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। अब जब वह खुद को मेंटली और फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनाकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुई। यहां एक दिन में लगातार 3 मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और ऐन मौके पर गोल्ड मेडल हाथ से छिटक जाना, किसी भी एथलीट को तोड़ने के लिए काफी है।

विज्ञापन

निराश होकर विनेश ने लिया पहलवानी से संन्यास

बता दें कि विनेश फोगाट ने जापान की युई सुसाकी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले के बाद नीरज ने विनेश से मिलकर उन्हें बधाई दी और फाइनल मुकाबला जीतने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइलन मुकाबले में उतरने से पहले उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। इससे भारत की गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदे टूट गईं। विनेश का पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म हो गया। वे डिस्क्वालीफाई होने से इतना निराश हुईं कि वे बेहोश हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने पहलवानी से संन्यास का ऐलान तक कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ