---विज्ञापन---

Neeraj Chopra क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल? बेटे के सिल्वर जीतने के बाद पेरेंट्स ने बताई वजह

Neeraj Chopra Why Missed Gold Medal: पेरिस ओलंपिक में नीरज मेडल गोल्ड पर निशाना लगाने से चूक गए। इसकी वजह उनकी मां सरोज देवी ने बताई है, क्योंकि देश को और उन्हें नीरज से गोल्ड मेडल जीतने की ही उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

---विज्ञापन---

Neeraj Chopra Inside Story: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने से चूक गए। उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता। 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। अरशद ने गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। अपने देश के लिए व्यक्तिगत मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।

वहीं नीरज के परिवार ने जहां बेटे के सिल्वर मेडल जीतने का जश्न मनाया, वहीं नदीम के लिए भी खुशी जताई। नीरज की मां सरोज देवी ने यह भी बताया कि आखिर नीरज गोल्ड मेडल जीतने से क्यों चूक गया? जबकि उन्हें और पूरे देश को उससे गोल्ड मेडल जीतने की ही उम्मीद थी। सरोज देवी ने कहा कि नीरज ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन यह उसका शानदार प्रदर्शन नहीं था। इस प्रदर्शन से वह खुद भी काफी निराश है।

---विज्ञापन---

 

नीरज चोपड़ा चोट के कारण गोल्ड मेडल चूक गए

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने बेटे की जीत पर खुशी जताते हुए बताया कि नीरज को चोट लग गई थी, जिस कारण वह गोल्ड मेडल चूक गया। नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन इससे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके वह गोल्ड मेडल जीत सकता है, लेकिन नीरज को पेरिस में ही पोडियम फिनिश हासिल करते समय चोट लग गई थी। वह दर्द से जूझ रहा था, इसलिए गोल्ड पर निशाना नहीं लगा पाया, लेकिन हमारे लिए नीरज का सिल्वर मेडल ही गोल्ड मेडल है।

---विज्ञापन---

नीरज की मां ने कहा कि जिसने गोल्ड जीता, वह भी हमारे बेटे जैसा है। चोट लगने के बावजूद नीरज ने शानदार खेल प्रदर्शन किया और उसके मां-बाप उसकी मेहनत से खुश हैं। अब जब वह घर आएगा तो उसक फेवरेट खाना बनाकर उसे खिलाऊंगी। उसे चूरमा बहुत पसंद है। पूरे गांव में मिठाई बांटी है। नीरज के दादा भी बहुत खुश हैं और उसे घर बुलाया है। नीरज ने अपने दादा, पिता, परिवार और पूरे देश का नाम रोशन किया है, इसी से हम सब खुश हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नीरज चोपड़ा की सर्जरी पर मां का बड़ा बयान

सरोज देवी ने यह भी बताया है कि नीरज चोपड़ा काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने को कहा है। चोट के कारण ही वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 नहीं खेल पाए थे। फिर भी उन्होंने साल 2022 में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था, लेकिन अब नीरज का दर्द काफी बढ़ गया है। उसे अब आराम करने की जरूरत है। उसे अब अपनी चोट का इलाज कराने की जरूरत है। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने इसी दर्द को छिपाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

First published on: Aug 09, 2024 11:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola