Paris Olympics में आज भारत और पाकिस्तान का होगा आमना-सामना, देखें कौन मार सकता है बाजी

Paris Olympics 2024 में आज भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होने जा रहा है। दोनों देशों के एथलीट के सामने आज मुकाबला होगा तो दोनों जीत के साथ अपने सफर का आगाज करना चाहेंगे।

IND vs PAK

IND vs PAK

Paris Olympics 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के खेल प्रेमियों को एक-दूसरे की टक्कर का हमेशा ही इंतजार रहता है। ऐसे में जब पेरिस ओलंपिक में दोनों देश आमने-सामने हैं तो दोनों देश के फैंस यही चाहेंगे कि उनका खिलाड़ी बाजी मारे।

विज्ञापन

किस खेल में होगा आमना-सामना

भारत और पाकिस्तान की ये टक्कर एथलेटिक्स में देखने को मिलेगी। एथलेटिक्स के भाला फेंक इवेंट में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा अपनी चुनौती पेश करेंगे, तो पाकिस्तान की ओर से अरशद नदीम इस स्पर्धा में अपना दमखम पेश करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ऐसे में दोनों देश के इन एथलीट्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

कैसा रहा है भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन 

पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारत ने अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और अंक तालिका में 60वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान ने अब तक कोई भी मेडल नहीं जीता है और वह अंक तालिका में 162वें स्थान पर है। भारत ने अपने तीनों ही मेडल शूटिंग में जीते हैं। वहीं, कई स्पर्धाओं में भारत मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गया। अब भारत को हॉकी, कुश्ती और एथलेटिक्स में मेडल जीतने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा से कितनी हैं उम्मीदें 

भारत को नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने पहली बार एथलेटिक्स में मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज ने एथलेटिक्स के हर बड़े इवेंट में जीत हासिल की है। नीरज ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डॉयमंड लीग में मेडल जीता है। बीते 3 सालों की बात की जाए तो नीरज ने तकरीबन हर इवेंट में मेडल जीता है। ऐसे में नीरज चोपड़ा से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में कौन भारी 

नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम से भारी चुनौती मिल सकती है। दोनों का पहली बार एशियन गेम्स 2018 में आमना-सामना हुआ था, जहां नीरज ने गोल्ड और अरशद ने सिल्वर पदक जीता था। उसके बाद टोक्यो ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डाइमंड लीग जैसे टूर्नामेंट में भी दोनों का आमना-सामना हुआ। अब तक दोनों 9 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें हर बार नीरज चोपड़ा ने ही बाजी मारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस  बार भी नीरज चोपड़ा पाकिस्तान के इस एथलीट को धूल चटाते हुए मेडल अपने नाम करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ