महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर आया बड़ा अपडेट, भारत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी 

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के हालात को देखते हुए वहां पर 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी जल्द ही इस पर अपना फैसला ले लेगी।

ICC Women's T20 World Cup 2024

ICC Women's T20 World Cup 2024

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के बिगड़े हुए हालात को देखते हुए वहां पर 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन की मेजबानी भी उससे छीनी जा सकती है। इस पर आईसीसी की ओर से बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) सुरक्षा कारणों से इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश से छीनकर किसी अन्य देश को सौंप सकता है। इस आयोजन की मेजबानी के लिए आईसीसी की पहली पसंद भारत है, जबकि श्रीलंका और UAE में भी टूर्नामेंट के आयोजित कराए जाने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन

इन विकल्पों पर शुरू हुआ विचार

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बांग्लादेश के विकल्पों पर चर्चा शुरू कर चुका है। भारत और श्रीलंका में कम समय में इस टूर्नामेंट की पूरी तैयारी हो सकती है। हालांकि, अक्टूबर में श्रीलंका में बारिश के हालात भी बन सकते हैं जबकि भारत में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में UAE को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। अगर बीसीसीआई हामी भरता है कि पाकिस्तानी टीम को किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में भारत में ही टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा।

विज्ञापन

आईसीसी का बयान

क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी इस मुद्दे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया है कि आईसीसी के पास सभी सदस्य देशों में सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है, टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 7 सप्ताह शेष हैं। ऐसे में इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट बांग्लादेश नहीं तो कौन से देश में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ