Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शूटिंग की स्पर्धा में ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह भारत की पहली महिला निशानेबाज बन चुकी हैं। मनु भाकर ने ये पदक शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में जीता। इस पदक के साथ ही पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता खुला।
इसके अलावा दूसरे दिन शूटिंग में रमिता जिंदल ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। आज उनसे भी भारत को पदक की उम्मीद है। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारत का सभी खेलों में प्रदर्शन कैसा रहा।
शूटिंग
पेरिस ओलंपिक में भारत को निशानेबाजों से जैसी उम्मीद थी, वैसा ही प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इस खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पेरिस ओलंपिक में खाता खोला। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में यह पदक जीतने में सफल रहीं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत की एक और महिला निशानेबाज रमिता जिंदल ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई। रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय किया है। उनका फाइनल मैच आज दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।
इसी इवेंट में भारत की एक और महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन भी थीं, जो फाइनल तक नहीं पहुंच सकी और क्वालीफिकेशन राउंड से ही बाहर हो गईं। शूटिंग में भारत के अर्जुन बाबुता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। अर्जुन बाबुता भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकते हैं। उनका फाइनल मैच आज शाम साढ़े 3 बजे खेला जाएगा। अर्जुन 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी इवेंट में संदीप सिंह भी थे, लेकिन वह क्वालीफिकेशन राउंड से बाहर हो गए हैं।
रोइंग
रोइंग की स्पर्धा में रोवर बलराज पंवार ने धमाका करते हुए रेपचेज वर्ग में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बलराज पंवार भारत के लिए रोइंग में मेडल जीत सकते हैं। इससे पहले वह अलग इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे और पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए थे। बलराज पंवार रेपरेज वर्ग में मेडल जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।
बैडमिंटन
बैडमिंटन में भारत की दिग्गज शटलर और 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिन्धु ने लाजवाब शुरुआत की है। उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नब्बाहा को आसानी से हरा दिया। पीवी सिन्धु ने अपने पहले मुकाबले में सीधे सेटों में 2-0 से जीत दर्ज कर की। वहीं, बैडमिंटन सिंगल्स में एचएस प्रणॉय ने भी अपना पहला मैच 2-0 से जीत लिया। उन्होंने जर्मनी के फेबियन रोथ को हराया।
टेबल टेनिस
टेबल टेनिस में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीट श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टियन कार्लबर्ग को हराकर राउंड-32 में जगह बनाई। टेबिल टेनिस में ही मनिका बत्रा ने भी ग्रेट ब्रिटेन की एना हर्षे को हराते हुए राउंड-32 में प्रवेश किया। हालांकि, टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में भारत के स्टार खिलाड़ी शरथ कमल स्लोवेनिया के डेनी कोजुल से हारकर ग्रुप राउंड से बाहर हो गए हैं।
तैराकी
तैराकी में भारत को निराशा हाथ लगी है। श्रीहरी नटराज 100 मीटर बैकस्टोक में हारकर बाहर हो गए। उन्होंने ओवरऑल 33वीं रैंक हासिल की। वहीं, 14 साल की धिनिधि देशिंगु भी पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें 23वीं रैंक मिली।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
तीरंदाजी
भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर ने आर्चरी महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टीम को नीदरलैंड से 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।
मुक्केबाजी
मुक्केबाजी में भारत के लिए निखत जरीन ने शानदार शुरुआत की है। निखत जरीन ने पहली बाउट में जीत हासिल की। उन्होंने 50 किलोग्राम महिला वर्ग की कैटेगरी में 5-0 से जीत दर्ज की और जर्मन मुक्केबाज को हराया।
टेनिस
टेनिस में भारत के लिए बुरा दिन रहा। भारत के सुमित नागल को पहले राउंड में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट ने 2-1 के अंतर से हरा दिया।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: बिना अपील के ही अंपायर ने दे दिया आउट, बल्लेबाज दंग, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने तूफानी फिफ्टी से रचा इतिहास, तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने एशिया कप में रचा इतिहास, फाइनल मैच जीतकर बनाए ये धांसू रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
31 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
42 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
48 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines