Paris Olympics 2024: मनु भाकर आज दिला सकती हैं देश को गोल्ड मेडल; फ्री में कब और कैसे देखें फाइनल?

Paris Olympics 2024 में पहले दिन भारतीय एथलीट्स ने खराब शुरुआत की, लेकिन शाम के बाद भारत के लिए अच्छी खबरें आने लगी। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने फाइनल में जगह बनाई तो बैडमिंटन और हॉकी में भी टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। खेलों के इस महाकुंभ में भारत को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Manu Bhaker

Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 में भारत के लिए आज बेहद बड़ा दिन है। देश की महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में आज भारत का खाता खोल सकती हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है, जहां आज वह फाइनल मैच में अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। आइए जानते हैं मनु भाकर कौन हैं और उनके इस फाइनल मैच को भारतीय दर्शक फ्री में कब और कहां देख पाएंगे।

विज्ञापन

कौन हैं मनु भाकर

मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। मनु ने 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के लिए 2 स्वर्ण पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला निशानेबाज रही हैं। मनु ने 16 साल की उम्र में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए 2 स्वर्ण पदक जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक-2020 में पिस्टल में खराबी आने की वजह से पदक नहीं जीत सकी थीं।

विज्ञापन

मनु अब 22 वर्ष की हैं और वह पेरिस ओलंपिक-2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 2020 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली इस महिला निशानेबाज के पास मौका है कि वह पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए पदक जीतकर इतिहास रचें।

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

पेरिस ओलंपिक-2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला एकल) का फाइनल आज शाम 3:30 बजे चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में खेला जाएगा। फाइनल मैच में मनु से क्वालिफिकेशन राउंड से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। आत्मविश्वास से लबरेज मनु को अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर इस खेल में पदक जीतने की आस जगाई है। मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर ने 582 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। फाइनल में 8 निशानेबाज खेलते हुए हुए नजर आएंगे, जिनके बीच तीन पदक यानी कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।

विज्ञापन

पदक जीतकर इतिहास रच सकती हैं मनु भाकर

मनु के पास फाइनल मैच में जीत हासिल करके इतिहास रचने का मौका होगा। अगर मनु इस मैच में पदक हासिल करती हैं तो वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन जाएंगी। ओलंपिक में भारत ने निशानेबाजी में अब तक कुल 4 पदक जीते हैं, ये सभी पदक पुरुष निशानेबाजों ने जीते हैं। ओलंपिक में भारत के लिए निशानेबाजी में आखिरी पदक गगन नारंग ने 2012 में जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक-2020 में चूक गईं थी मनु भाकर

मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक में क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान पिस्टल में खराबी आने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकीं थीं। उनकी पिस्टल ने आखिरी मौके पर उन्हें धोखा दिया था। मनु क्वालिफिकेशन राउंड में 575 अंक लेकर 12वें स्थान पर रहीं थीं। मनु को पिस्टल में खराबी की वजह से 5 मिनट इंतजार भी करना पड़ा था। उनके पिता रामकिशन भाकर और नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने भी मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन

मनु ने तब क्वालिफिकेशन राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए थे। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके बाद वह टारगेट छोड़कर बाहर आईं और करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे में 94, चौथे 95, पांचवें में 98 और छठे राउंड में 95 अंक अर्जित किए। वह फाइनल में पहुंचने से दो अंक पीछे रह गईं थीं। इसके बाद मनु शूटिंग रेंज पर ही रोते हुए नजर आई थीं।

कहां देख सकेंगे फाइनल मैच

मनु भाकर के इस फाइनल मैच को शाम 3:30 बजे स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स-18, स्पोर्ट्स-18 एचडी, स्पोर्ट्स-18 खेल और स्पोर्ट्स-18 (2) पर भी इस मैच को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, मोबाइल पर ये फाइनल मैच जियो सिनेमा मोबाइल ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ