---विज्ञापन---

खेल angle-right

Paris Olympics में अब इस स्टार खिलाड़ी ने किया कांड, हार के बाद शराब पीकर महिला से की छेड़छाड़

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कोकेन खरीदते रंगेहाथ पकड़े गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी टॉम क्रेग का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था। एक और मामला सामने आया है। एक और स्टार खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खिलाड़ी से पूछताछ की जा रही है। खिलाड़ी शराब के नशे में धुत था।

---विज्ञापन---

2024 Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में कई खिलाड़ी अपने कारनामों की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। अब मिस्र के पहलवान को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय मोहम्मद अलसैयद से पुलिस पूछताछ कर रही है। पेरिस पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5 बजे उनको अरेस्ट किया गया है। 13वीं डिस्ट्रिक्ट कैफे के सामने से उनको हिरासत में लिया गया है। मिस्र के स्टार खिलाड़ी ने बार में एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला को गलत तरीके से छुआ। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय खिलाड़ी शराब के नशे में था। ओलंपिक में खिलाड़ियों के नशे में हंगामा किए जाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:किसी ने अंपायर को पीटा तो किसी ने साथी को; विनेश फोगाट से पहले ये पांच खिलाड़ी भी Olympics से हो चुके बाहर

---विज्ञापन---

बता दें कि मोहम्मद टोक्यो ओलंपिक में 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुके हैं। जो इस ओलंपिक में कुश्ती मुकाबले में अजरबैजान के हसरत जाफारोव से हार गए। उनके प्रतिद्वंद्वी ने कांस्य पदक जीता है। अभी पहलवान को रिहा किया गया है या वे हिरासत में हैं। कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

इससे पहले गिरफ्तार हुआ था ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी

इससे पहले पेरिस ओलंपिक में नीदरलैंड के हाथों करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया था। 28 साल के टॉम क्रेग को पुलिस ने एक ड्रग्स डीलर से कोकेन खरीदते गिरफ्तार किया था। ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के हाथों 2-0 से हारने के बाद बाहर हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आधी रात को क्रेग 9वें एरॉनडिसमेंट में एक बिल्डिंग के बाहर थे। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई तो कोकेन बरामद हुई थी। वहीं, ड्रग्स डीलर को भी अरेस्ट किया गया था। नाबालिग डीलर से आरोपी खिलाड़ी ने नशा मंगवाया था। आरोपी से कोकेन की 7 शीशियां, 75 नशीले कैप्सूल पुलिस ने बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें:विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बाल काटे..कपड़े कम किए..यहां तक कि खून भी निकाला, गोल्ड लाने को विनेश ने क्या-क्या नहीं किया

First published on: Aug 09, 2024 06:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola