Paris Olympics: ओलंपिक में पहले दिन 17 और 19 साल के शूटर ने मचाया धमाल, चीन को दिलाया पहला गोल्ड

Paris Olympics 2024: चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में साउथ कोरिया को 16-12 से हराया दिया है।

arvind - 2024-07-27T152415.238

Paris Olympics 2024: चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में साउथ कोरिया को 16-12 से हराया दिया है। यह गोल्ड हुआंग यूटिंग और शेंग लिहाओ ने जीता है। शेंग सिर्फ 17 साल के हैं और यूटिंग 19 साल के हैं। चीन की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी धमाल मचाया था और टॉप पर रही थी। ये जोड़ी इस इवेंट की वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। साउथ कोरिया के केउम जिहयोन और हाजुन पार्क को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन

कजाकिस्तान ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन

कजाकिस्तान ने कांस्य पदक हासिल किया है। कजाकिस्तान की जोड़ी एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने जर्मनी के अन्ना जानसेन और मैक्सिमिलियन उलब्रिच को हरा दिया। ये मैच एकतरफा रहा था। एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने 630.8 अंक के साथ इस मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया था। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट तीनों मेडल एशिया के देशों ने जीते हैं।

विज्ञापन

भारत के हाथ लगी निराशा

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में भारत के हाथ निराशा लगी। रमिता और अर्जुन की जोड़ी फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। क्वालीफाइंग राउंड वो छठे स्थान पर थे। अगले राउंड में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को टॉप 4 में जगह बनानी थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में भी भारत को सफलता नहीं मिली। एलावेनिल और संदीप की जोड़ी 12वें स्थान पर रही। उन्होंने 626.3 का स्कोर बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ