Paris Olympics 2024 Sheng Lihao Gold Medal: पेरिस ओलंपिक्स में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हैरान करते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ खिलाड़ी एक-एक मेडल को तरस रहे हैं, वहीं एक एथलीट ऐसा भी है, जिसने एक नहीं बल्कि दो मेडल जीत लिए हैं और वो भी गोल्ड। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन के 19 साल के शूटर शेंग लिहाओ की। शेंग ने दो दिन पहले 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में पेरिस ओलंपिक्स का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने हुआंग युटिंग के साथ ये मेडल जीता। दो दिन बाद उन्होंने सोमवार को दूसरे गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमा लिया।
नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया
शेंग लिहाओ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में दूसरा गोल्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। लिहाओ ने 252.2 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। इस स्कोर के साथ उन्होंने टोक्यो में बनाए गए ओलंपिक रिकॉर्ड को 0.6 अंकों से पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड अमेरिका के शूटर विलियम शैनर ने बनाया था।
अर्जुन बबूता चूके
पेरिस में लिहाओ के साथ स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 251.4 अंक हासिल किए। जबकि क्रोएशिया के मिरान मैरिसिक ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में भारतीय शूटर अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहे। उनसे पदक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे निशाना चूक गए। बबूता ने 208.4 पॉइंट हासिल किए।
टोक्यो ओलंपिक्स में जीता था गोल्ड
शेंग लिहाओ इससे पहले भी विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ बाकू में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था। काहिरा 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल के तीन इवेंट में उन्होंने एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
हांग्जो में जीते गोल्ड
हांग्जो में 2022 में आयोजित एशियन गेम्स में भी उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। मिक्स्ड और इंडिविजुअल इवेंट में उन्होंने ये पदक जीते। एशियन चैंपियनशिप 2023 में वह गोल्ड और सिल्वर जीत चुके हैं। दोहा में 2019 में आयोजित जूनियर 50 मीटर इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया था। इस तरह 19 साल का ये शूटर अब तक 12 मेडल जीत चुका है। जिसमें 6 गोल्ड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: नदी की जगह ‘नाले’ में कूदने को मजबूर एथलीट, ओलंपिक में एक और बवाल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
36 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
47 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines